रोहतक। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना की करवा चौथ के दिन की है। यहां के नांगलोई की 20 वर्षीय युवती की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। युवती का नाम सोनी बताया गया है, वह 12वीं कक्षा में बढ़ती थी। हत्या के आरोपी ने हत्या के बाद आरोपी ने घर से 50 किमी दूर रोहतक के मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में जाकर एक खेत में करीब 4 फीट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई। ग्रामीण शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। बताया यह भी युवती ने करवा चौथ का व्रत भी रखा था। वह गर्भवती भी थी।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी 20 अक्टूबर को यानी करवा चौथ के दिन घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है. साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने उसे गांव मदीना के खेतों में उसे दफना दिया है। आरोपी प्रेमी और उसके दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाई की निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला।
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया प्रेमी
बाहरी दिल्ली जिला डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि नांगलोई क्षेत्र की रहने वाली युवती का पास के ही युवक संजू से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकरने लगा। 20 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को करवाचौथ व्रत रखने के लिए तैयार किया। व्रत खुलवाने के नाम पर वह युवती को अपने दो दोस्त पंकज और ऋतिक के साथ किराए की एक कार में घुमाने ले गया। आरोपी ने रास्ते में गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी रोहतक पहुंचे। आरोपियों ने थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र स्थित मदीना गांव के जंगल में करीब 3 फुट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। जानकारी के अनुसार युवती तीन- चार महीने की प्रेग्नेंट थी।
यह बोली रोहतक पुलिस
रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी। उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है। दिल्ली पुलिस ने एफएसएल की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी। हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की। दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहतक और बहादुरगढ़ के बीच हाईवे में ही युवती को अंदेशा हो गया था कि आज कुछ अनहोनी होगी। युवती ने विरोध शुरू किया तो आरोपी संजू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
भाई बोला- कई बार समझाया, पर नहीं सुनी बात
रोहतक में बहन के शव को खेत में दफनाया देखकर भाई अपने आंसू नहीं रोक पाया। उसने रोते हुए कहा कि कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का गलत है, उससे दूर रहे, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।