29.1 C
Bhopal

दिग्गज भाजपा नेता लक्षमी यादव का निधन

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मी यादव का खजुराहो में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां अचानक गिर पड़े।

लक्ष्मी यादव खजुराहो में भाजपा नेता रविंद्र सिंह सेठी के परिवार की शादी में शामिल हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे खाने की प्लेट लेने पहुंचे, तभी अचानक गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद उन्हें खजुराहो के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

लक्ष्मी यादव को जलयोगी के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनके गंगा जलयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे वे काफी लोकप्रिय हुए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे