16.8 C
Bhopal

ताजपोशी से पहले ही ट्रंप ने खाई कसम, नहीं होने दूंगा थर्ड वर्ल्ड वार, कहा- मैं राष्ट्रपति होता यह युद्ध

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। अमेरिका में आज से फिर ट्रंप युग की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय समयानुसार सोमवार की रात ट्रंप की ताजपोशी होगी। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कई विदेशी मेहमानों को न्योता दिया गया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयंशकर और भारत के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी भी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हुंकार भरी है कि मैं तीसरा विश्व युद्ध किसी भी हालत में नहीं होने दूंगा। उन्होंने यह ऐलान वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में विजय रैली को संबोधित करते हुए किया है।

ट्रंप ने कहा कि अगर मैं यूक्रेन में युद्ध खत्म कर दूंगा। मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और तीसरे विश्व युद्ध को होने से भी रोक दूंगा। आपको पता नहीं है कि हम इसके कितने करीब हैं।’ गाजा सीजफायर का क्रेडिट लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह जंग के समय राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध नहीं होता। रैली में ट्रंप ने बाइडेन के सभी फैसलों को कुछ ही घंटों के अंदर वापस लेने का वादा किया। पलायन के मुद्दे पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी अवैध अतिक्रमणकारियों को किसी भी तरह उनके घर वापस भेजा जाएगा।

अवैध शरणार्थियों को निकाल बाहर फेंकेंगे ट्रंप
ट्रंप ने कहा,’हमें अपनी प्रॉपर्टी वापस मिलने जा रही है। हमारा प्रशासन जल्द ही देश की सीमाओं पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लेगा। हम अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन करने जा रहे हैं। इस अभियान हजारों अवैध शरणार्थियों को हटाया जाएगा। लेकिन इसमें कई साल और काफी पैसे लग सकते हैं। हम अमेरिकी धरती पर सक्रिय हर अवैध विदेशी गिरोह के सदस्य और प्रवासी अपराधी को निकाल बाहर करेंगे।’

बॉर्डर सिक्योरिटी को सबसे ज्यादा तरजीह
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा,’अब तक कोई भी बॉर्डर सुरक्षा, जेलों की स्थिति, महिलाओं के खेलों में खेल रहे पुरुषों के बारे में सोच भी नहीं सकता था। लेकिन हम यह कर दिखाएंगे।’ बताया जा रहा है कि ट्रंप के पहले कुछ अदेशों में बॉर्डर सिक्योरिटी सबसे पहले हो सकती है। इस आदेश के तहत ड्रग माफिया को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ माना जाएगा। अमेरिका और मैक्सिको की बॉर्डर पर आपातकाल की घोषणा की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे