19.5 C
Bhopal

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद में क्रूजर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 10 सवार लापता; अधेड़ का शव बरामद, घना कोहरा बना काल

प्रमुख खबरे

फतेहाबाद। हरियाणा में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां के फतेहाबाद में एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिरी है। यह हादसा घने कोहने की वजह हुआ है। इस भीषण हादसे में क्रूजर सवार 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि रेस्क्यू टीम ने एक साल के बच्चे को बचा लिया है। वहीं एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। कूजर गाड़ी में एक दर्जन लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं। हादसा रतिया के खाई गांव में हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान 10 साल के बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। वहीं 55 वर्षीय बलबीर सिंह का शव मिला है।हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

सभी पंजाब के, लौट रहे थे कार्यक्रम से
जानकारी के अनुसार, गांव महमड़ा के कुछ लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल लेने गए थे। ये लोग देर रात करीब 10 बजे क्रूजर गाड़ी से वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी रतिया के गांव खाई से होते हुए सरदारेवाला की तरफ आ रही थी, तभी भाखड़ा नहर के पुल पर घने कोहरे में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। गाड़ी नहर में गिरने से ठीक पहले ड्राइवर ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन घटनास्थल पर ड्राइवर नहीं मिला।

गाड़ी से कूद गया था ड्राइवर
पुलिस का कहना है कि गाड़ी का ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया था। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। रतिया पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गईं। इस घटना को लेकर हेड कॉन्स्टेबल गुरमीत सिंह ने कहा कि शादी से लौटकर आ रहे थे। रास्ते में कोहरा काफी ज्यादा था। इसी की वजह से लग रहा है कि दिखाई नहीं दिया और गाड़ी नहर में जा गिरी। कितने लोग सवार थे, अभी यह कन्फर्म नहीं है। बता रहे हैं कि 13-14 लोग थे। बच्चे को हम निकालकर लाए हैं, अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे