35.1 C
Bhopal

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार के बजट का ऐसे किया बखान

प्रमुख खबरे

ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे रविवार को ग्वालियर के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने होटल तानसेन में केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान विनोद तावडे ने जहां मोदी सरकार पेश किए बजट का जमकर बखान किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल भी मौजूद थे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पांच लक्ष्य सामने रखकर यह बजट बनाया गया है। बजट में 100 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रम शक्ति को और अधिक स्किल्ड बनाना, भारत के किसानों के माध्यम से देश को फूड बॉस्केट के रूप में विकसित करने और आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने जैसे पांच लक्ष्यों को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है।

टैक्स स्लैब में छूट से मध्यम वर्ग को मिलेगा फायदा
विनोद तावडे ने कहा कि टैक्स स्लैब में दी गई छूट से मध्यम वर्ग को बहुत फायदा मिलेगा। टैक्स स्लैब को बढ़ाकर 12 लाख से अधिक करने के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी छूट मिली है। केंद्रीय बजट में वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर या किराये पर टीडीएस के लिए निर्धारित वार्षिक सीमा दो लाख 40 हजार के बढ़ाकर छह लाख किया गया है। इस प्रावधान से देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना का देश के कई लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इस बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का निर्णय लिया गया है।

उद्योग लगाने 5 लाख महिलाओं 2 करोड़ का ऋण मिलेगा
उन्होंने कहा कि उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए निवेश व कारोबार की सीमा को ढाई प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। लघु, सूक्ष्य, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के तहत स्टार्टअप व छोटे उद्योगों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार दस हजार करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। 10 हजार करोड़ के नए फंड से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के रोजगार को गतिमान किया जा सकेगा।

स्वदेशी न्यूक्लियर रियेक्टर के लिए बजट में 20 हजार करोड़ का प्रावधान
देश में पहली बार एमएसएमई क्षेत्र में 5 लाख महिलाओं और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को रोजगार स्थापित करने दो करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रावधान महिलाओं, अजा और अजजा वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने का कार्य करेगा। जल जीवन मिशन के जरिए देश के 80 प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने का कार्य पूरा हो चुका है, 20 प्रतिशत कार्य शेष है। इस कार्य को पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया है। स्वदेशी न्यूक्लियर रियेक्टर के लिए बजट में 20 हजार करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। दस वर्ष में एविएशन इंडस्ट्री बढ़ी है, उसके लिए 120 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिसमें 4 करोड़ नए यात्री यात्रा करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे