27.3 C
Bhopal

टीम इंडिया की जीत के जश्न पर महू में कटा बवाल: उपद्रवियों ने दुकानों-गाडियों को किया आग के हवाले, फेंके पेट्रोल बम भी, हालात काबू करने सेना ने संभाला मोर्चा

प्रमुख खबरे

इंदौर। टीम इंडिया ने कीवियों को रौंदकर चैंपियंस ट्राफी-2025 पर भारत का नाम लिख दिया है। रविवार देर रात खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की। इसके बाद तो पूरा देश जश्न में डूब गया। रातभर पटाखें और जुलूस निकलते रहे। । मध्यप्रदेश में भी क्रिकेट फैंस ने भी टीम इंडिया की जीत पर खूब जश्न मनाया, लेकिन इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहे लोगों के जुलूस पर अचानक हुए पथराव के बाद दो गुटों में विवाद हो गया है। इतना ही नहीं विवाद के बाद लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। साथ ही दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके। जिसके कारण स्थिति और बिगड़ी गई।

खास बात यह रही की उपद्रवी इतने निर्भीक थे कि पुलिस की मौजूदगी में भी पत्थरबाजी जारी है और कुछ लोग हथियारों के साथ भी नजर आ रहे हैं। माहौल में फैले तनाव को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा, हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। कलेक्टर आशीष सिंह समेत सभी बड़े अधिकारी रातभर महू में ही डटे रहे। बताया जा रहा है हालात को काबू में लाने के सेना के जवानों को भी मौके पर बुला लिया गया था और वह भी रात भी डटे रहे।

मस्जिद क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10.30 बजे जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। मानक चौक, पत्ती बाजार, मार्किट चौक, कनॉट रोड, गफ्फार होटल मार्ग, सब्जी मार्किट क्षेत्र में भी पथराव होने लगा। 2 घर, 4 दुकान और एक मैजिक वाहन को नुकसान पहुंचा है। विवाद के बाद उपद्रवियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।

स्थिति कंट्रोल में: बोले एएसपी
एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मौके पर स्थिति कंट्रोल में है। कुछ लोग आपस में पत्थरबाजी कर रहे थे। आंसू गैस के गोले छोड़ गए हैं। कितने वाहनों में आग लगाई है, जांच के बाद पता चलेगा। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौके पर बुलाया गया है। वर्तमान में पुलिस हालात को काबू में करने के प्रयास में जुटी हुई है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे