20.6 C
Bhopal

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: मादा चीता वीरा ने दो नए मेहमानों को दिया जन्म, सीएम मोहन खुशी से हुए अभिभूत

प्रमुख खबरे

श्योपुर। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने दो नए मेहमानों को जन्म दिया है। इन दो नए शावकों के आने के बाद अब अब कूनों में चीतों की संख्या 26 पर पहुंच गई है। जिनमें 12 वयस्क चीता और 14 शावक हैं। कूनो में दो शावकों के आने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई है। साथ ही दोनों शावकों की फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।

सीएम मोहन ने सोशल मीडिया साइट एक्स हैंडल पर लिखा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है और प्रदेशवासियों को इन नन्हे शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं। सीएम मोहन ने आगले लिखा है कि प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टॉफ को ढेर सारी बधाई। प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही समस्त वन जीवन के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिए सदैव तत्पर हैं।

चीतों की वापसी का ऐतिहासिक अभियान
बता दें कि सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरूआत की गई थी। इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था।भारत में करीब 70 साल पहले चीतों की प्रजाति विलुप्त हो गई थी। लेकिन इस पुनर्वास परियोजना से उनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कूनो में चीतों का प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है, ताकि वे सुरक्षित और सहज रूप से जीवन व्यतीत कर सकें। इस परियोजना के तहत अब तक कई चीता शावकों का जन्म हो चुका है, जो इस संरक्षण प्रयास की सफलता को दशार्ता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे