26.1 C
Bhopal

कर्नाटक में विदेशी टूरिस्टों के साथ ऐसी बर्बरता: दंरिदों ने पहले महिलाओं से किया रेप, फिर तीन युवकों की पिटाई कर फेंका नहर में, एक शव बरामद

प्रमुख खबरे

बेंगलुरु। कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हंपी कुछ अज्ञात लोगों ने इजरायली विदेशी पर्यटक और एक होमस्टे ओनर के साथ रेप किया है। इतना ही नहीं, इन दरिदों ने उनके साथ मौजूद रहे तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट कर उन्हेें नहर में फेंक दिया। इनमें एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया है। जबकि दो की तलाश की जा रही है। घटना 6 मार्च की बताई जा रहीह ै।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। यह महिलाएं नहर के किनारे बैठीं थी। महिला के साथ मौजूद तीन अन्य टूरिस्ट भी मौजूद थे, इनमें से एक डेनियल अमेरिका से था, जबकि दो अन्य महाराष्ट्र और ओडिशा से थे। आरोपियों ने तीनों को नहर में धक्का दे दिया। जिसमें ओडिशा में रहने वाला शख्स की पानी में डूबकर मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला
होमस्टे की मालकिन ने शिकायत में बोलीं की वह और उसके चार मेहमान उस रात देर से खाना खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए थे। तभी तीन आरोपी बाइक पर वहां पहुंचे। पहले उन्होंने पूछा कि पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर इजरायली महिला से 100 रुपए मांगने लगे। जब टूरिस्ट ने मना कर दिया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया और महिलाओं के साथ रेप कर बाइक से फरार हो गए।

पुलिस बोलीं- आरोपियों की तलाश जारी है
कोप्पल के एसपी राम एल अरासिड्डी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। दो विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रेप और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे