23.3 C
Bhopal

PM के पोलैंड दौरा: आज मोदी राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से करेंगे बात, बिजनेस लीडर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी होंगे रूबरू

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंचे हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। खास बात यह है कि बीते 45 सालों में भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला पोलैंड दौरा है। पीएम मोदी आज पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक द्विपक्षीय बैठक होगी। मोदी आज बिजनेस लीडर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद वह यूक्रेन के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पोलैंड दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने नवानगर के जाम साहब स्मारक और कोल्हापुर महाराज के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी और बाद में देर रात भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

पोलैंड की राजधानी वारसॉ में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पोलैंड के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। सबकी अलग-अलग भाषाएं हैं, बोलियां हैं, खानपान हैं। लेकिन सब जुड़े हुए हैं। आपने यहां इतना शानदार स्वागत किया है। मैं आप सभी का, पोलैंड की जनता का इस स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं। पिछले एक हफ्ते से भारत की मीडिया में आप ही लोग छाए हुए हैं। पोलैंड के लोगों की खूब चर्चा हो रही है। और पोलैंड के विषय पर भी बहुत कुछ बताया जा रहा है। मीडिया में बताया जा रहा कि 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। बहुत सारे अच्छे काम मेरे नसीब में ही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए ये विषय पॉलिटिक्स का नहीं बल्कि संस्कार का है। जिनको कहीं जगह नहीं मिली, उनको भारत ने अपने दिल और अपने देश में स्थान दिया है। ये हमारी संस्कृति है, जिस पर हर भारतीय गर्व करता है। पोलैंड तो इसका साथी रहा है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब पोलैंड मुश्किलों से घिरा हुआ था, जब पोलैंड की हजारों महिलाएं और बच्चे शरण के लिए जगह-जगह भटक रहे थे, तब जाम साहब, दिग्विजय सिंह, रणजीत सिंह जाडेजा जी आगे आए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष कैंप बनवाया था और उन्होंने कैंप की महिलाओं और बच्चों से कहा था कि जैसे जामनगर के लोग मुझे बापू कहते हैं, वैसे मैं आपका भी बापू हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीयों की एक पहचान empathy भी है। दुनिया के किसी भी देश में संकट आए, भारत पहला देश होता है, जो मदद के लिए हाथ बढ़ाता है। कोविड आया तो भारत ने कहा-Humanity first। हमने दुनिया के 150 से अधिक देशों को दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी भूकंप आता है, कोई आपदा आती है, भारत का एक ही मंत्र है- Humanity first कहीं युद्ध हो, तो भारत कहता है- Humanity first और इसी भाव से भारत, दुनियाभर के नागरिकों की मदद करता है।

पीएम मोदी के पोलैंड दौरे के दूसरे दिन का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

दोपहर 1.45- 2.15 बजे – पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ बैठक।

दोपहर 2.15- 2.55 बजे – प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता।

दोपहर 3.05 – 3.00 बजे – प्रेस वार्ता ।

दोपहर 3.00- 4.50 बजे – पोलैंड के प्रधानमंत्री की तरफ से दिए गए लंच में शामिल होंगे।

शाम 5.30-6.30 बजे – पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ द्विपक्षीय बैठक।

7.20- 7.50 बजे – बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत।

8.00-8।.40 बजे – पोलैंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बातचीत।

पोलैंड से सीधे यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद सीधे यूक्रेन जाएंगे। वह विशेष ट्रेन रेल फोर्स वन के जरिए पोलैंड से कीव जाएंगे। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने इससे पहले रूस जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे