35.1 C
Bhopal

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: अब मुंगेर में एएसआई पर प्राणघातक हमला कर ली जान, गए थे दो पक्षों का विवाद सुलझाने

प्रमुख खबरे

पटना। बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। हौसले भी इतने बुलंद है रक्षकों पर ही हमला कर उनकी जान ले रहे हैं। अररिया में एएसआई की पीटपीट कर जान लेने के बाद अब मुंगेर में पुलिस टीम पर हमला कर एएसआई की जान ले ली है। अपराधियों ने इन दोनों वारदातों को अंजाम दो दिन के अंदर दिया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे। वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी। जानकारी मिलने के बाद एएसआई संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार वाले हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं जो डॉयल 112 पर डियूटी करते हैं। शुक्रवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली की आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी एक पक्ष द्वारा तेज धार हथियार से उनके सिर पर कई किया। जिसके कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए। एएसआई जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। लेकिन एएसआई को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इलाज के लिए पटना किया गया था रेफर
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे। विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने एक शख्स ने तेज धार हथियार से उनके सर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है उन्होंने कहा जो लोग इस तरह एएसआई के साथ किये उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित कई थाना की पुलिस निजी नर्सिंग पहुंचे थे।

अररियामें पुलिसकर्मी की पीटपीटकर ले ली थी जान
बता दें कि मुंगेर की घटना से पहले बुधवार देर रात अररिया में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। छापेमारी के दौरान उनपर यह हमला हुआ था। मृतक 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा था कि छापेमारी के दौरान उनसे हाथापाई हुई थी और गिर जाने पर चोट से मौत की जानकारी है। राजीव रंजन फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान राजीव घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें फारबिसगंज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे