19.5 C
Bhopal

MP के लाखों कर्मचारियों को CM मोहन ने दिया दिवाली गिफ्ट: 4% DA बढ़ाने किया ऐलान, मिलेगा दस माह का एरियर भी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, साथ में 10 महीने का एरियर भी मिलेगा। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 % की दर से दिया जाएगा और एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जाएगा। प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को यह खुशखबरी स्वयं मोहन यादव ने दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई। इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है। सीएम ने बताया कि मार्च 2024 में वित्त विभाग ने डीए में 46% की दर पर वृद्धि स्वीकृत की गई थी, जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है, जो नए साल की शुरूआत से सभी शासकीय सेवकों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हम इसे 1 जनवरी 2024 से लागू करेंगे ताकि कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर एक विशेष उपहार मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि एरियर का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

कर्मचारियों के प्रति सरकारक की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ भत्ता नहीं है, बल्कि प्रदेश के प्रति सेवा का भाव रखने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति सरकार की एक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके समर्पण और सकारात्मक सोच से पूरे देश में एक विशेष पहचान बनी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली के दौरान न केवल अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की भी सुरक्षा और खुशहाली का ध्यान रखें। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, इस पर्व पर सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे पर भी खुशी आनी चाहिए।

गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आए आंनद
सीएम यादव ने कहा, ”1 नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई। इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्यप्रदेश की सेवा, समान रूप से आगे बढ़ती जाए, इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा। आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें। गरीब से गरीब आदमी की आंखों में भी आनंद आए। आप सभी से यही कामना करते हुए, पुन: दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे