24.1 C
Bhopal

MP के 8वें टाइगर रिजर्व का लोकार्पण: CM बोले- लायन कैसे हो सकता है जंगल का राजा, अभिनेता के साथ दौड़ाई बुलेट भी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार के दिन प्रदेश को 8वें टाइगर रिजर्व की सौगात दी। दरअसल उन्होंने 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी अभयारण्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अभिनेता रणदीप हुड भी मौजूद थे। कार्यक्रम में एक बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। बाइक रैली गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से शुरू हुई। जो एकांत पार्क तक गई। भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले के युवाओं की एक विरासत से विकास की अनूठी दौड़ बाइक रैली में सीएम और एक्टर रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए। खास बात यह रही की सीएम ने रणदीप के साथ बुलेट भी चलाई।

इस अवसर पर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सीएम डॉ मोहन यादव को उनके कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई दी। रणदीप हुड्डा ने कहा मैं कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां श्री कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ संदेश दिया। आज मैं उस धरती पर आया हूं जहां भगवान ने शिक्षा पाई। भगवान श्री कृष्ण ने दुनिया को संदेश दिया है। गायों को बचाने, जल जंगल बचाने और दोस्ती का संदेश श्री कृष्ण ने दिया। महिलाओं के सम्मान और समाज के विकास की शिक्षा दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा, मुझे आज तक नहीं समझ आया कि टाइगर और लायन में जंगल का राजा लायन कैसे हो सकता है। जंगल का राजा तो टाइगर ही होता है। दोनों में मूल अंतर यह है कि टाइगर अपने भोजन के लिए खुद शिकार करता है।

टाइगर अपने एरिया की खुद करता है निगरानी
सीएम ने कहा कि टाइगर रोज शाम को 4 बजे अपने एरिया की निगरानी करता है कि कहीं कोई घुसपैठिया तो नहीं आया। उसके उलटा लायन की जिंदगी में वह अपने परिवार में विश्वास करते हैं। वे परिवार में अपनी मादाओं के साथ रहता है। वह अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है। इस दौरान सीएम ने फिल्म वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस से कई लोग आज भी उनके बारे में नादानी की बात करते हैं।

रातापानी में 96 बाघ
रातापानी टाइगर रिजर्व एकमात्र लैंडस्केप बन गया है, जहां 96 बाघों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। रातापानी टाइगर रिजर्व लैंडस्केप में वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 2026 तक प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। इसका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा। रातापानी में इस समय 12 से अधिक बाघिन शावकों के साथ मूवमेंट कर रही हैं। इनकी संख्या तकरीबन 30 है। ये शावक गणना तक वयस्क हो जाएंगे। बाघिनों के मूवमेंट वाले इलाके में 60 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे