21.4 C
Bhopal

MP BJP की बैठक में अहम फैसले: 11 से हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन की विभीषिका के रूप में

प्रमुख खबरे

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर मंथन। सूत्रों की मानें तो बैठक में जहां 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने पर फैसला हुआ है। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 15 अगस्त 26 जनवरी हमारे लिए सबसे बड़े त्यौहार है। हाथ में तिरंगा लेकर पूरे समाज को जागृत करना है। इससे इसकी महत्वता और बढ़ जाती है, जिन देशों के समाज में चेतना नहीं, जिन देशों में राष्ट्रवादी दल नहीं, हमारे पड़ोस के देशों में उनके हाल देखने को मिल रहे हैं। भारत में लोकतंत्र और परिपक्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से पहले हर जिले में पुलिस बैंड होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने यह संकल्प लिया है। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि करने जाएंगे। 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार के जिलों में तिरंगा फहराएंगे।

तिरंगा अभियान के कार्यक्रम में सरकार करेगी सहयोग
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व के अवसर पर पार्टी का प्रदेशभर में घर घर पर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम में सरकार सहयोग करेंगे। पहली बार 55 जिलों में पुलिस बैंड उपलब्ध कराए गए हैं। नगर स्थापना नगरी प्रशासन विभाग पंचायत स्तर पर पंचायत विभाग स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा और संस्कृति विभाग कार्यक्रम करेंगे। 10 अगस्त को नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम होने वाला है। 25 हजार जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे और महिलाओं को लाडली बहना और रक्षाबंधन का शगुन ट्रांसफर होगा। श्री कृष्ण के लिए भी मध्यप्रदेश का महत्व रहा है। इसलिए जन्माष्टमी पर भी संस्कृति विभाग को जोड़कर उत्सव मनाने की तैयारी है।

एक करोड़ घरों में फहराएगा तिरंगा
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और एमपी के एक करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसमे 50 लाख तिरंगे भाजपा उपलब्ध कराएगी। वीडी शर्मा ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान में 64523 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के 1.5 करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे।

हर जिले में विभाजन विभीषिका के होंगे कार्यक्रम
वीडी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में मनाएगी। वीडी शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमे सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जायेगा। बीडी शर्मा ने कहा कि अभियान के लिए मंडल की अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय अभियान समिति बनाई गई है। 7 और 8 अगस्त को जिलों में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को करना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे