24.1 C
Bhopal

MP BJP कार्यसमिति की बैठक: रवीन्द्र भवन में 29 सांसदों का हुआ अभिनंदन, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को दी कड़ी नसीहत

प्रमुख खबरे

भोपाल। लोकसभा चुनाव में क्लीन स्विप करने के बाद रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। बैठक रवीन्द्र भवन में आयोजित की गई थी। यहां मप्र के सभी 29 सांसदों का अभिनंदन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मप्र के मंत्री, विधायक, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले लोकसभा इलेक्शन के नतीजों की समीक्षा हुई। इसके साथ ही पार्टी की भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर भी मंथन हुआ। वहीं सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जीत का अहंकार ना पालें और कार्यकर्ताओं के बीच जाएं। यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 163 विधानसभा सीटें जीतने का सबसे बड़ा कारण है कि प्रदेश में कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया के नेतृत्व में काम करने वालों ने कभी भी अहंकार नहीं पाला। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम पांचवीं बार जीत कर आए।

केवल गरीब कल्याण से नहीं मिलती जीत
यादव ने कहा कि जनता गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ साफ छवि का शासन और बिना अहंकार के निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करने से बनती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मध्य प्रदेश में पांचवी बार सरकार बनी है। किसी व्यक्ति के रातों रात आ जाने से संगठन नहीं बनता। मध्य प्रदेश में संगठन को बनाने में कई पीढ़ियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि केवल गरीब कल्याण और लाभकारी योजनाओं से सरकार नहीं बनती, यदि ऐसा होता तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार, उड़ीसा में नवीन पटनायक की सरकार, तेलंगाना में केसीआर की सरकार नहीं जाती।

कांग्रेस परजीवी बनकर आ रही
भूपेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण को लेकर नकारात्मक प्रचार किया। इंडी गठबंधन के साथ कांग्रेस ने जहां चुनाव लड़ा, वहां पर कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस का जहां भाजपा से सीधा मुकाबला था, वहां पर वह कहीं नहीं टिकी। यादव ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि कांग्रेस जिस नकारात्मकता की राजनीति लेकर आ रही है, उसमें वह परजीवी बनकर आ रही है। कांग्रेस की इस चाल से हमें लोगों को बंटने से रोक कर विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना होगा।

सीएम यादव बोले- शिवाय नम: विष्णवे नम: जपो, पार लगते जाओगे
वहीं कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि संगठन के साथ मिलकर सरकार काम कर रही है। लेकिन, जरूरी यह भी है कि संगठन के लोग सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और लाभ दिलाने के लिए एक्टिव रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद महाकाल महाराज की सेवा के साथ शिवाय नम: विष्णवे नम: जपते जा रहे हैं और पार लगते जा रहे हैं। इसी को संगठन के स्तर पर समझ कर व्यवस्था चलाते रहो। सब कुछ ठीक होता जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान बोले – 99 के फेर में इतरा रहे राहुल बाबा
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एमपी में अब इससे बड़ा रिकॉर्ड नहीं हो सकता कि 29 की 29 सीट बीजेपी ने जीत ली। 1962 के बाद देश में कभी तीसरी बार लगातार बहुमत की सरकार देश में नहीं बनी। गलत नरेटिव सेट करने की कोशिश इंडी गठबंधन वालों ने की है। इसलिए इसका जवाब दिया जाना जरूरी है। शिवराज सिंह ने कहा- ये 99 सीट के फेर में इतरा रहे हैं। राहुल बाबा, चिंदी लेकर बजाज तो मत बनो तुम और 99 लेकर प्रसन्न हो तो जिन्दगी भर प्रसन्न रहो तुम। शिवराज ने कहा कि राहुल बाबा हिन्दुत्व की परिभाषा नहीं जानते। हिन्दू को हिंसक कहने वाले लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है।

जीत का श्रेय जनता व कार्यकर्ताओं को : वीडी
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत की, मेरा बूथ सबसे मजबूत का लाभ मिला है। जनता ने आशीर्वाद दिया है। 64530 कार्यकतार्ओं की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि आज तक के इतिहास का रिकॉर्ड बना है। शर्मा ने कहा कि लोकसभा में हमने 80.56 बूथ जीते, 20 प्रतिशत बूथ बच गए, जिसे अगले चुनाव में जीतना है। सात विधानसभा ऐसी है, जहां विधानसभा चुनाव में जीत मिली, लेकिन लोकसभा में हार गए। इसकी हमें समीक्षा करना है।

अहंकार वाली कांग्रेस का एमपी में खाता तक नहीं खुला: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जहां धर्म होता है, वहीं जीत हासिल होती है। लोकतंत्र में मिली यह जीत सत्य और अहंकार के बीच के लड़ाई की थी। अहंकार वाली कांग्रेस पार्टी का एमपी में खाता तक नहीं खुला। सिंधिया ने कहा है कि देश में अगर कोई गारंटी है तो वह मोदी की गारंटी है। सिंधिया ने कहा- ठगबंधन के कुछ लोगों की आदत भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की है। ऐसे लोगों के खिलाफ बीजेपी की एक-एक नागरिक को संतुष्टिकरण की विचारधारा है। कुछ लोग आजकल बहुत फुदक रहे हैं, उनसे कहता हूं कि तीन चुनाव 2014, 2019 और 2024 के आंकड़ों को जोड़ने के बाद भी 2024 की बीजेपी की 239 सीटों तक कांग्रेस के लोग नहीं पहुंच सकते।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे