भोपालमध्यप्रदेश

मप्र में लगातार झूठ बोल रही प्रियंका ने एक सच स्वीकारा, शिवराज का तंज- विकास में विश्वास नहीं कांग्रेस को

भोपाल। विधानसभा चुुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। सीएम शिवराज ने रविवार को कहा है प्रियंका मध्य प्रदेश में आकर लगातार झूठ बोल रही है, लेकिन 100 झूठों में एक तो सच बोला, कि उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया। यह बात उन्होंने शनिवार को दमोह में स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने कल बताया कि अमेठी में रोड नहीं बनी तो गांव वालों ने राजीव गांधी को डांटा, इस पर आपका क्या कहना है ? सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि जब श्रीमान बंटाढार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब मध्य प्रदेश को उन्होंने तबाह और बर्बाद करके रख दिया था। ना सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था, चारों तरफ केवल हाहाकार था। सीएम ने कहा कि प्रियंका जी ने ये तो सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती है। सीएम ने कहा विकास केवल भाजपा की सरकार ही करती है। प्रियंका जी इस सच को बताने के लिए आपको धन्यवाद। यह भी मानो कि प्रदेश को आज विकास में अग्रणी राज्यों में भाजपाने खड़ा किया है।

नाथ-दिग्गी पर भी बोला हमला
सीएम शिवराज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने कब कहा कि दिग्विजय और कमलनाथ के बीच में अनबन है। आप ट्विट करके बता रहे हो अनबन नहीं है, भाजपा भ्रम फैला रही है। बीजेपी क्यों भ्रम फैलाएगी। जनता देख रही है टिकट वितरण को लेकर अनबन हुई और कमलनाथ ने खुलेआम कहा कि कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के फाड़ो। ये तो सब ने सुना है। आप हंसी मजाक या हास परिहास में नहीं ले जा सकते हैं और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ टिकट बाट देते हैं। छिंदवाड़ा की और बाद में फिर कांग्रेस कमेटी अप्रूव करती है। वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लड़ाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई ?

सीएम बोले- कलनाथ अरबपति सेठ, उनके लिए राजनीति रोजगार
मुख्यमंत्री शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अरबपति सेठ, उद्योगपति हैं। उनके लिए राजनीति रोजगार। कमलनाथ जी भी कुछ भी कहते ही रहते हैं। अब कह रहे है कि भाजपा को बेरोजगार कर दो। सीएम ने कहा कि अरे हमारे लिए राजनीति कोई रोजगार का माध्यम थोड़ी है। राजनीति हमारा धंधा नहीं है कमलनाथ जी। हम रोजगार के लिए राजनीति नहीं करते हैं। रोजगार के लिए राजनीति करते होंगे तो आप करते होंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button