22.9 C
Bhopal

वीडी बोले- सनातन पर आक्रमण करना कांग्रेस की आदत, महाकुंभ हादसे राहुल-अखिलेश के आरोप भी किया पलटवार

प्रमुख खबरे

जबलपुर। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार-बुधवार की देर रात मची भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 60 से अधिक घायल बताए जा रहे है। महाकुंभ हादसे के बाद देश की सियासत गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जहां महाकुंभ मेले में बदइंतजामी का आरोप लगाया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर हमला बोला। राहुल और अखिलेश के आरोपों पर मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जोरदार पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने घटना पर दुख भी जताया।

वीडी शर्मा ने कहा कि यह वे लोग हैं जो हमेशा से सनातन और हिंदुत्व का अपमान करते हैं. इतने बड़े महाआयोजन में घटना हुई है, बेहद दुर्भाग्यजनक है। इस घटना के कारण जो हमारे बीच नहीं रहे उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी को संवेदना व्यक्त करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने महू के अंदर क्या कहा कि कुंभ स्नान करने से क्या हो जाएगा। सनातन पर, हिंदुत्व पर, हमारी परंपरा सीधा आक्रमण करना यह पहले दिन से ही कर रहे हैं।

सरकार ने किए पर्याप्त इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी लगातार स्थिति व व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें सनातन व सामाजिक समरसता की ताकत को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए बहुत अच्छे और पर्याप्त इंतजाम किए हैं। लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है और लोगों की आस्था से जुड़ा है। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसके कारण यह घटना हुई। योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली उत्तरप्रदेश सरकार ने महाकुंभ में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। ऐसे में अगर किसी वजह से कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो उसे उसी रूप में देखना चाहिए। प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों-करोड़ श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर रहे हैं।

सनातन पर हमला कांग्रेस की पुरानी आदत
वीडी ने कहा कि कांग्रेस इस दुखद घटना पर भी राजनीति कर रही है, क्योंकि सनातन धर्म, हिंदुत्व और उससे जुड़ी परंपराओं को बदनाम करना, उन पर आक्रमण करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महू में कहा था कि स्नान करने से क्या होता है? सनातन पर हमला करने का यही काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से सनातन पर आक्रमण करती रही है और हम सनातन को मानने वाले लोग हमेशा अपने-आपको बलिदान करते रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी दोहरे चरित्र के लोग हैं। ये सीधी-सीधे सनातन पर आक्रमण करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिताजी तो राम मंदिर आंदोलन के समय मख्यमंत्री थे, जिन्होंने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवा दी थी। जिस तरह की बातें ये सनातन के खिलाफ करते रहे हैं, किसी अन्य धर्म के बारे में करके दिखाएं। श्री शर्मा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों के सनातन विरोधी चेहरे को पहचानती है और वही उन्हें जवाब देगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे