41.8 C
Bhopal

मोहन का नवाचार: मप्र के हर संभाग में लगेंगे कृषि मेले, 3 मई को मंदसौर जिले से होगी शुरुआत, प्राकृतिक खेती का होगा प्रदर्शन

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। इसी कड़ी में अब मोहन सरकार प्रदेश के सभी संभागों में कृषि मेले आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 3 मई मंदसौर जिले से होगी। मेले में कृषि की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कहा है कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है, यहां कृषि विकास दर भी बहुत अच्छी है। इसी के दृष्टिगत औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन के साथ-साथ हम कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

इन पर केन्द्रित होंगे मेले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेले प्रत्येक संभाग में कृषि मेले लगाए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से होने वाले यह आयोजन उन्नत कृषि तकनीकों,खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों और कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होंगे। आगामी 3 मई को मंदसौर जिले में वृहद कृषि मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्नत कृषि यंत्र, बीजों के प्रकार, आधुनिकतम यंत्र, खेती की उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन होगा।

किसानों को प्राकृतिक खेती करने किया जाएगा प्रेरित
डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती, हार्टिक्लचर, फ्लोरीक्लचर अर्थात बागवानी, फलोद्यान जैसी गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे आयोजनों से खाद्य पदार्थों की प्र-संस्करण इकाइयों और कृषि उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कृषि के अध्ययन के लिए कृषि विश्वविद्यालय के अतिरिक्त, शेष विश्वविद्यालयों में भी कृषि संकाय आरंभ कर विद्यार्थियों के लिये अवसर उपलब्ध कराए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे