30 C
Bhopal

बीजापुर कांकेर में मुठभेड़, डीआरजी ने 30 नक्सलियों को मार गिराया

प्रमुख खबरे

आज गुरुवार 20 मार्च को  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर व कांकेर जिले में हुए दो अलग मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है।

दोनों ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी मिले हैं। बीजापुर में अभियान के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान राजू ओयाम को वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

पुलिस के अनुसार बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर गंगालूर थाना से लगभग 26 किमी दूर बैलाडीला पहाड़ी के पास पुरंगेल, गमपुर, एंड्री के जंगल और पहाड़ में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक चले मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग पर 26 नक्सली के शव मिले हैं, जबकि इधर महाराष्ट्र की सीमा से सटे कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया गया है।

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव को जवान द्वारा लाद कर लाया जा रहा है। घटना अंडरी के जंगल में सुबह हुई है। लौटते जवान का एसपी ने हौसला बढ़ाया। और कहा कि यह संयुक्त अभियान रहा। इस अभियान में कोबरा, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल रहे। दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर के जवानों द्वारा घेराबंदी कर आपरेशन किया गया था। लगभग 600 के लगभग जवान इस अभियान में शामिल रहे। शिनाख्त की कार्यवाही जारी है।

बीजापुर मुठभेड़ में एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), 303 रायफल , इंसास रायफल सहित स्वचलित हथियार मिले हैं, तो कांकेर मुठभेड़ के बाद एसएलआर, 303 रायफल, बैरेल ग्रेनेड लांचर मिले हैं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ बड़े कैडर के हो सकते हैं।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज पी. ने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी के पास के जंगलों में पश्चिम बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से डीआरजी, कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त टीम को बुधवार की रात को अभियान पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, “गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवान पुरंगेल, गमपुर होते हुए एंड्री के जंगल के पास स्थित पहाड़ी की घेराबदी करते हुए आगे बढ़े तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग चार से पांच घंटे तक गोलीबारी हुई है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों के शव समेत बरामद किया गया है। सभी जवानों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2026 तक नक्सलियों का संपूर्ण सफाया करने का लक्ष्य को पूरा करने विष्णुदेव साय सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में हुए दस मुठभेड़ में 119 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पिछले वर्ष भी 100 से अधिक अभियान में 239 नक्सलियों को मार गिराया गया था, जिसमें 219 नक्सलियों के शव और बड़ी संख्या में हथियार पुलिस को मिले थे। अन्य नक्सलियों के मारे जाने की बात नक्सलियों ने पर्चा जारी कर स्वीकार किया गया था। डबल इंजन की सरकार में 14 माह में 358 नक्सली मारे जा चुके हैं।

बस्तर आई जी के अनुसार “सुरक्षा बल जवानों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों से लड़ते हुए एक जवान बलिदान हुआ है। लगातार मिल रही सफलता से जवानों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सलियों के सामने अब आत्मसमर्पण करना ही एक रास्ता बचा है, वरना जवान उन्हें सबक सिखाना जानते हैं।”

119 नक्सली मारे गए 2025 में

239 नक्सलियों मारे गए थे 2024 में

358 नक्सली मारे गए 14 माह में प्रदेश में

वर्ष 2025 में मुठभेड़ में मिली सफलता

31 नक्सली मारे गए 09 फरवरी को बीजापुर मुठभेड़ में

16 नक्सली मारे गए 21 जनवरी को गरियाबंद मुठभेड़ में।

18 नक्सली मारे गए 16 जनवरी को बीजापुर मुठभेड़ में

8 नक्सली मारे गए थे 1 फरवरी को बीजापुर के कोरचोली में

5 नक्सली मारे गए 5 जनवरी को अबूझमाड़ मुठभेड़ में

5 नक्सली मारे गए। 2 जनवरी को बीजापुर मुठभेड़ में

3 नक्सली ढेर हुए 3 जनवरी को गरियाबंद के कांडेसर में

2 नक्सली मारे गए 1 मार्च को सुकमा जिले में।

1 नक्सली मारा गया 1 फरवरी को बीजापुर के पानीडोबिर में

“‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है। अगले वर्ष 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।” अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। बस्तर 2026 तक भयमुक्त होगा। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के बलिदान होने की भी दुःखद खबर है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।”

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “यह ऑपरेशन हमारे बहादुर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और मजबूत भुजाओं का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।”

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे