उमरिया : तीन साल का मासूम गिरा बोरवेल में, तेजी से चल रहा है रेस्क्यू अभियान
उमरिया – सरकार के तमाम प्रयासों के बाद बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उमरिया की अमरपुर चौकी अंतर्गत बड़छड़ गांव का है। यहां पर गांव के खेत में खेलते खेलते तीन साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची । जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल में गिरे हुए बच्चे को बचाने के लिए बाहर से आक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।
आपदा प्रबंधन की टीम भी पहुंची मौके पर
मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनूसार बड़छड़ गांव में संतोष दुबे का तीन वर्षीय पुत्र गौरव खेलते-खेलते खेत में मौजूद बोरवेल में गिर गया। सूत्रों की माने तो बोर करींब 150 से 200 फिट गहरा है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी की मानें तो गौरव बोर के करींब 30 फीस के आसपास फंसा है। प्राथमिकी रूप से पुलिस ने बोर के अंदर आक्सीजन की व्यवस्था की है। आपदा प्रबंधन विभाग भी मौके पर पहुंच गया है।