22.9 C
Bhopal
- Advertisement -

CATEGORY

प्रमुख़ ख़बरे

अब चुनाव परिणामों की समीक्षा की बारी: भाजपा आज यूपी से करेगी शुरूआत, मौजूद रहेंगे प्रदेश के दिग्गज

समीक्षा में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अहम बैठक होगी, जिसमें यूपी में हार पर खास फोकस होगा। इस बैठक में सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचे सभी नेताओं के अलग-अलग भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की भी चर्चा है।

चुनाव बाद भी आम आदमी को नहीं मिली राहत: आरबीआई ने ब्याज दरों को लगातार 8वीं बार रखा जस का तस

आरबीआी गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक, एमपीसी के छह में से 4 सदस्य रेपो रेट में किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं दिखे। नए वित्तीय वर्ष की ये दूसरी एमपीसी बैठक है और फिलहाल रेपो रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेटो रेट बदला था और इसे 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था. इसके बाद से इसे चेंज नहीं किया गया है।

अटकलें: भाजपा में शिवराज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, 30 जून को खत्म हो रहा नड्डा का कार्यकाल

लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हटने की खबरें चल रही है, ऐसे में इस पद के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज का नाम इस पद के लिए रेस में सबसे आगे है।

नई सरकार के गठन की कवायद तेज: मोदी अब 9 जून को लेंगे PM पद की शपथ, समारोह को भव्य बनाने तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मप्र में नमामि गंगे अभियान शुरू: CM ने बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर पौधारोपण कर किया शुभारंभ,आम जन से की यह अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संवर्धन और संरक्षण है। आम जन से मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। प्रदेश में 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा।

दिल्ली शराब घोटाल: केजरीवाल को बड़ा झटका, 19 तक और रहेंगे न्यायिक हिरासत, अंतरिम जमानत याचिका भी हुई खारिज

कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि केजरीवाल के लिए कुछ डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं। वीसी के जरिए तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेश किए गए केजरीवाल को 19 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सत्ता की लड़ाई अंतिम चरण: EVM कल करेगी 8360 उम्मीदवारों के भाग्य फैसला, 97 करोड़ मतदाताओं ने दी है आहुति

इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

घनघोर नहीं घुनखोर कांग्रेसी हैं दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने पार्टी लाइन पर चलते हुए एक बार फिर कांग्रेस की संभावित असफलता का दोष अभी से ईवीएम पर मढ़ने की कोशिश शुरू कर दी है। यहीं से घुन और धुन की बात आती है। सिंह का यह बयान खुद उन सहित समूची कांग्रेस और उसके साथी दलों की सोच पर लगी घुन का प्रतिनिधित्व करता है। लंबा समय बीत गया, जब देश के निर्वाचन आयोग ने सभी दलों को खुली चुनौती दी थी कि वे ईवीएम में गड़बड़ी की बात साबित कर दें।

Latest news

- Advertisement -