22.9 C
Bhopal

पवार-उद्धव पर जमकर बरसे भाजपा के चाणक्य, साईंनगरी से शाह ने इंडी गठबंधन पर पर भी किया वार

प्रमुख खबरे

शिरडी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने शिरडी में आयोजित भाजपा नेताओं और कायकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सियासत की चौसर पर भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शाह ने एनसीपी चीफ (एसपी) शरद पवार और शिवसेना यूबीटी गुट के चीफ उद्धव ठाकरे पर जोरदार हमला बोला। शाह ने महाराष्ट्र चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए कहा कि महाविजय ने कई मायने बदले हैं।

शाह ने शरद पवार को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने ने 1978 से विश्वासघात की जो राजनीति शुरू की थी, उसे 20 फीट जमीन में दफनाने का काम किया। वहीं उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने जो द्रोह किया था और बालासाहेब के सिद्धांतों को छोड़ा था। झूठ-फरेब करके मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे जी को उनकी जगह दिखा दी। शाह ने कहा, असली एनसीपी और शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत महाविजय हासिल की। राज्य की जनता ने पवार और उद्धव की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया।

महाराष्ट्र वंशवाद की राजनीति को खारिज किया
भाजपा सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि महाराष्ट्र ने वंशवाद की राजनीति और शरद पवार और उद्धव ठाकरे के विश्वासघात को खारिज कर दिया है। शिरडी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के पक्ष में आए अभूतपूर्व जनादेश का जिक्र किया और कहा, महाराष्ट्र ने 2024 के चुनावों में शरद पवार, उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह दिखा दी। उन्होंने कहा, आज हम सब महाराष्ट्र में मिली भव्य विजय के बाद पहली बार एकत्रित हुए हैं। आप सब को पता नहीं है कि आपने कितना बड़ा काम किया है।

जनता ने उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह बताई
अमित शाह, ‘उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ विश्वासघात किया था, 2019 में अपनी विचारधारा को छोड़ दिया और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ दिया। झूठ और छल से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपने उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह बताने का काम किया है। आपने अस्थिरता की राजनीति को खत्म करके एक मजबूत देवेंद्र फडणवीस सरकार देने का काम किया है। शाह ने कहा, लोकसभा चुनाव 20244 के बाद विपक्ष को लग रहा था कि वे महाराष्ट्र में आसानी से जीत जाएंगे। हमारे सारे विरोधी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे, लेकिन राज्य की जनता ने उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।

विरोधियों को न मिले बैठने की जगह
शाह ने कहा कि इसी साल नगर निकाय के चुनाव हैं। विरोधियों को एक भी जगह बैठने की न मिले, इसकी चिंता करनी है। विकास की चेन तभी पूरी होती है, जब पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा दो। हर जगह विजय का सूत्रधार बनना है। साईंनगरी में संकल्प करते हैं कि एक-एक इकाई भाजपा जीतेगी। आगे कोई हमारे साथ विश्वासघात न कर पाए, ऐसी मजबूत भाजपा बनानी है।

इंडी गठबंधन का टूट चुका है मनोबल
शाह ने इंडिया गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आप अलग लड़ रहे हैं। बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस अलग पड़े हैं। बिहार में लालू अलग छटपटा रहे हैं। इनका मनोबल टूट गया है। वहीं, भाजपा एक के बाद एक विजय लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने इंडिया ब्लॉक को ‘घमंडिया’ करार दिया और कहा कि पूरा गठबंधन बिखरा हुआ है। शाह ने आगामी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मतगणना का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे तैयार रखें। 2024 महाराष्ट्र की जीत के साथ समाप्त हुआ। 2025 भाजपा की दिल्ली विजय के साथ शुरू होगा।

नक्सलवाद के खतरे को खत्म करेंगे
बतौर केंद्रीय गृह मंत्री केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकाल में सख्त नीतियों की तरफ भी संकेत किया। शाह ने कहा, ‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि 31 मार्च 2026 तक हम पूरे भारत से नक्सलवाद के खतरे को खत्म कर देंगे।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे