19.5 C
Bhopal

दिल्ली के मदाताओं को लुभाया BJP ने: 60-70 साल के बुजुर्गों और नारी शक्ति को हर महीने मिलेंगे 2500, नड्डा ने संकल्प पत्र में किए और भी कई बड़े वादे

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कई बड़ी लुभावनी घोषणाएं की गई हैं। भाजपा के संकल्प पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया।

जेपी नड्डा ने दिल्ली वासियों से वादा कि दिल्ली में जन कल्याण की चल रहीं वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार (भाजपा) बनने के बाद भी जारी रहेंगी। योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत और उनमें सुधार किया जाएगा। उनको भ्रष्टाचार मुक्त भी किया जाएगा। भाजपा अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में लागू करेगी। यह इसका पहला हिस्सा है। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।

गर्भवती महिलाओं को दिए जाएंगे 21,000
जेपी नड्डा ने बताया कि दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा, योजना के तहत दिल्ली सरकार अलग से 500000 का बीमा करेगी जबकि 5 लाख का बीमा केंद्र सरकार देगी। उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।

70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भाजपा देगी 3000 रुपए पेंशन
नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन 2000 से बढ़ाकर 2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 3000 रुपए पेंशन मिलेगी। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद जेपी नड दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर भी जोरदार हमला बोला।

मोहल्ला क्लीनिक में 300 करोड़ का घोटाला
जेपी नड्डा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक को फर्जी स्वास्थ्य सेवा करार दिया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में फर्जीवाड़ा हुआ है और 300 करोड रुपये का घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार बनने पर इस संबंध में जांच की जाएगी। आम आदमी पार्टी संजीवनी योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह यह योजना अपनी सरकार बचाने के लिए लाए हैं।

आप सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों को दिया धोखा
नड्डा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कोरोना काल में जब दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया, तो आपदा सरकार वालों ने पेंशन की लिस्ट में उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है। कोरोना के दौरान पूर्वांचल वालों को भी आप-दा सरकार वालों ने परेशान किया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आपदा (कोरोना) के दौरान उन्हें आनंद विहार स्टेशन भेजकर उन्हें परेशान किया। आज आपदा वाले उनके हिमायती बन रहे हैं।

कोरोना काल के दौरा केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को किया गुमराज
कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उनसे आॅक्सीजन को लेकर झूठ बोला। दिल्ली सरकार की चलाईं योजनाओं की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’।

भाजपा के पहले संकल्प पत्र की बड़ी घोषणाएं

  • – महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 दिए जाएंगे
  • – गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में ?500 की सब्सिडी दी जाएगी
  • – गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा
  • – गर्भवती महिलाओं को ?21000 दिए जाएंगे
  • – 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा
  • – 60 से 70 साल के लोगों की पेंशन में ?500 की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • – 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग व विधवा महिलाओं को 2500 के बजाय 3000 पेंशन दी जाएगी
  • – दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लॉन्च की जाएगी, इसके तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में ?5 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणाएं-

  • – छात्रों को डीटीसी बसों में यात्रा फ्री। केंद्र की मदद से मेट्रो के किराए में 50% की छूट
  • – 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं को डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा जारी रहेंगी।
  • – महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने की आर्थिक सहायता।
  • – बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था
  • – पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये की आर्थिक मदद।
  • – संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इलाज की सुविधा।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे