23.3 C
Bhopal

BJP State Working Committee की बैठक 7 को: शिरकत करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री और मंत्री, इन अहम मुद्दों पर हो सकता है गहन मंथन

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत और लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर भगवा लहराने के बाद भाजपा अब आगामी कार्यक्रमों की रणनीति में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा संगठन रविवार यानि 7 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने जा रहा है। इसमें संगठन चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक रवीन्द्र भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के लगभग दो हजार पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। मंडल प्रभारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कार्य समिति की यह पहली बैठक होगी। लोकसभा इलेक्शन में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। वहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये दिग्गज होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यक्रम तय हो गया हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। 7 जुलाई को अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा संभावित है। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद, सभी विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी/ सह-प्रभारी और प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक/ सह-संयोजक भी शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे