सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी ने भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मार कर जान ले ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात जवाहरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था।
हमलावर ने भाजपा नेता को दो गोली मारी है। एम गोली पेट में और दूसरी गोली माथे पर मारी थी। घटना को अंजाम देने के आरोपी फरार हो गया था। आरोपी ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता को जमीन पर कदम नहीं रखने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि सोनीपत में भाजपा नेता की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर भाजपा नेता की कई बार आरोपी से कहासुनी भी हुई थी।
मामले की जांच कर रही पुलिस
वहीं, शुक्रवार की रात में जब बीजेपी नेता जमीन पर बुवाई करने के लिए गए तो आरोपी भी पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बीजेपी नेता वहां से चले आए। वहीं, जब वह अपनी शॉप पर बैठे थे, तभी आरोपी दुकान पर पहुंचा और बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।