24.5 C
Bhopal

पाकिस्तान से बड़ी खबर: अशांत प्रांत में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, हथियारबंदों ने यात्रियों पर बरसाई गोलियां, हमले में BLA का हाथ

प्रमुख खबरे

लाहौर। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। रिपोर्ट की मानें तो हमले ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। साथ ही एक वीडियो जारी चेतावनी भी दी है कि अगर उनके खिलाफ मिलिट्री एक्शन लिया जाता है तो वे सभी की हत्या कर देंगे। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

रेलवे के मुताबिक नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। बलूचिस्तान प्रांत प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि बोलान में मस्काफ के इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया है। ट्रेन के ड्राइवर जख्मी हैं। सिक्योरिटी फोर्सेज इलाके में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पूरा पहाड़ी इलाका है और सिक्योरिटी फोर्सेज वहां पहुंच रही हैं। वहीं बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आखिर बीएलए ने किस तरह ट्रेन को हाईजैक कर लिया।

बलूचिस्तान सरकार ने लगाया आपातकाल
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने कहा कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को छह हथियारबंद लोगों ने पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। इस ट्रेन में 450 से 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

छह हथियारबंद लोगों ने की गोलीबारी
रिंद ने कहा कि रेलवे ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रिंद ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर छह हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हमले में कई यात्री घायल हो गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे