36.8 C
Bhopal

मप्र में रफ्तार का कहर: सीधी में टैंकर-जीप के भीषण टक्कर में 8 मुसाफिरों की मौत, इनमें में 5 महिलाएं 13 घायल, सभी जा रहे देवी धाम

प्रमुख खबरे

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बल्कर टैंकर ओर जीप के बीच हुई जोरदार टक्कर में 8 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। इनमें 7 की हालात की गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर गायलों को रीवा रेफर किया गया है। यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया की इस सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हुई, जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 6 बच्चे भी हैं। गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है, बाकी को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात ढाई बजे हुआ हादसा
उन्होंने बताया- राजमणि साहू अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने मैहर जा रहे थे। उनके परिवार के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी थे। टैंकर सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। रात करीब ढाई बजे उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में इनकी गई जान
कुंजलाल साहू पिता लखपत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी
एतवरिया साहू पति राजमन साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी
गंगा साहू पिता सहदेव साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी अमिलिया, सीधी
एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी
सुखरजुआ पति श्यामलाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी
फूलकली साहू पति तीरथ साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी
सुशीला साहू पति लालमन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी
एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे