30.2 C
Bhopal

आष्टा की पावन धरा पर एक साथ 990 बेटियां बनीं दुल्हन: सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- यह सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण

प्रमुख खबरे

भोपाल। सीहोर जिले के आष्टा की पावन धरा पर मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विवाह समारोहम में एक साथ 990 बेटियां दुल्हन बनी हैं। इनमें 792 जोड़े हिंदू और 198 जोड़े मुस्लिम रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस भव्य विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े ओर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं विवाहित नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

शादी के बंधन में बंधने वाले 2 जोड़े कल्याणी विवाह योजना एवं 2 जोड़े निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के थे। विवाह समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यह विवाह समारोह सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में विवाह जन्म -जन्मान्तर तक चलने वाला पवित्र बंधन है। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले सभी दंपतियों को सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

योजना में 19 हजार से अधिक कन्याओं के कराए गए विवाह
वहीं सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए नीतियों का क्रियान्वयन कर रही है। प्रदेश में योजना के अंतर्गत 19 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह संपन्न कराए गए, जिस पर लगभग 115 करोड़ रुपए का खर्च किया गया। प्रदेश में गरीब, बुजुर्ग, कल्याणी एवं दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

नौकरियों में महिलाओं को दिया जा रहा 35% आरक्षण
सीएम ने कहा कि सामाजिक पेंशन योजना के अंतर्गत प्रति माह 337 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए गए हैं। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे