13.5 C
Bhopal

माधव अभ्यारण्य को जल्द मिलेगी TR की सौगात, सीएम का ऐलान- केन्द्र से अनमुति मिलते ही जारी होगी अधिसूचना

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश को 9वें टाइगर रिजर्व की जल्द सौगात मिलने वाली है। चंबल क्षेत्र के शिवपुरी में स्थित माधव टाइगर अभ्यारण्य को मप्र का 9 टाईगर रिवर्ज घोषित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना भी जारी हो सकती है। यह बड़ा ऐलान स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 8 टाइगर रिजर्व है। वहीं देश में सबसे ज्यादा टाइगर भी मप्र में ही हैं। मप्र को टाइगर स्टेट का दर्जा भी प्राप्त है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि एमपी को जल्द ही 9वां टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। नए टाइगर रिजर्व के लिए औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नए टाइगर रिजर्व की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। सीएम यादव ने अपने एक बयान में कहा, मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माधव टाइगर अभयारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा, जिससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माधव टाइगर रिजर्व की काफी हद तक औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।

चंबल अंचल में बढ़ेगी वन्य जीवों की समृद्धि
इसके बाद देश भर में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व वाले राज्यों की कैटेगरी में शामिल एमपी में एक और टाइगर रिजर्व बढ़ जाएगा। इससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। सीएम ने बतया कि कल कूनो में 5 और चीते छोड़े गए हैं। यह गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति और संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है। कूनो नेशनल पार्क से अभी तक 7 चीतों को जंगल में स्वछंद विचरण के लिये छोड़ा गया है। कूनो में वीरा के 2 नए शावकों को मिलाकर कुल 26 चीते हो गये हैं। इन चीतों की मॉनिटरिंग के लिये 2 दल गठित किए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे