25.8 C
Bhopal

नर्मदा जयंती पर हरदा को मिली बड़ी सौगात: CM ने जिले में ITI और सभी सुविधाओं से लैस गौशाला खोलने का किया ऐलान

प्रमुख खबरे

हरदा। मुख्यमंत्री मोहन यादव मां नर्मदा जयंती पर हरदा जिले को बड़ी सौगात दी। सीएम ने एक ओर जहां छीपानेर में नर्मदा तट पर वेदगर्भा घाट का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने हरदा जिले में एक नई आईटीआई संस्था और गोंदागांव में सरकारी खर्चे पर सर्वसुविधा युक्त गौशाला निर्माण करने का ऐलान किया। साथ उन्होंने 316 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए डारा इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पप्पू राम विश्नोई ने इस अवसर पर वैदिक विद्या पीठम चिचोट के विकास के लिये 1 करोड़ देने का ऐलान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मां नर्मदा की धारा चैतन्य है, इसके दर्शन मात्र से ही सभी धन्य होते हैं। मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश का सिंचाई रकबा 48 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मां नर्मदा के जल से सिंचाई होती है। पारस पत्थर जैसे लोहे को सोना कर देता है, वैसे ही जल के पहुंचते ही सूखे खेत भी सोना ऊगलने लगते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई के रकबे का तेजी से विस्तार कर रही है। कार्यक्रम में प्रख्यात विचारक सुरेश सोनी, जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री कमल पटेल मौजूद थे।

सीएम ने हरदा अग्निकांड का किया उल्लेख
सीएम ने हरदा में हुई अग्नि कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी विपदा में फंसे व्यक्तियों को तत्काल समुचित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस दुर्घटना के एक माह बाद ही राज्य सरकार द्वारा दूरदराज के घायल व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस संचालित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई। गरीबों को भी समय पर इलाज मिले इसके लिए नि:शुल्क हवाई जहाज/हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है।

316.20 करोड़ के निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमि पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 316.20 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें 130.32 करोड़ रुपए लागत 21 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 185.87 करोड़ रुपए लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम चिचोट कुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रुपए लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का अवलोकन कर लोकार्पण किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे