22.9 C
Bhopal

निवेशकों को लुभाने सीएम जापान रवाना, कहा- यह यात्रा मप्र के प्रगति में नए आयाम करेगी स्थापित, सबसे पहले जाएंगे टोक्यो

प्रमुख खबरे

भोपाल। उद्योगपतियों और निवेशकों को मप्र की ओर आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को 4 दिवसीय यात्रा पर जापान रवाना हो गए हैं। वह टोक्यो, ओसाका और कोबे के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। सीएम अपनी जपान यात्रा यात्रा की शुरुआत टोक्यो से करेंगे। जापान की यात्रा पर से जाने से पहले सीएम ने कहा है कि जापान तकनीक और आर्थिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश के साथ जुड़कर कार्य करने का इच्छुक है। उनकी जापान यात्रा प्रदेश के विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। सीएम टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट भवन में गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात करेंगे। साथ ही राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे।

सीएम ने कहा कि 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान के उद्योग समूहों को नई तकनीक के साथ आमंत्रित करना उनकी जापान यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जीआईएस में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह प्रयास है कि प्रतिभागी देशों की संख्या 50 तक हो जाए। दो दिन तक चलने वाली समिट में 15 हजार से अधिक इन्वेस्टर्स प्रतिभागी बनेंगे। यह सम्मेलन उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर उद्योगों पर फोकस कर रही है।

सभी क्षेत्रों में युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
सीएम कहा है कि राज्य सरकार गरीब, महिला, किसान और युवाओं सहित सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अभियान संचालित कर रही है। शासकीय एवं निजी दोनों क्षेत्र में औद्योगिकरण, कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साल भर के प्रयास के बाद कई सेक्टर में एमपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि सभी को आत्मनिर्भरता के साधन मिलें, उनकी क्षमता और कौशल का उन्नयन हो और परिवारों की आय बढ़ें, इस उद्देश्य से प्रत्येक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। गत वर्ष किए गए विभिन्न प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति कर उपलब्धियां दर्ज कराई हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, सभी को रोजगार दिलाएंगे।

सीएम जापान दौरे का प्रथम दिवस
मुख्यमंत्री जापान दौरे के पहले दिन 28 जनवरी को टोक्यो में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री टोक्यो (जापान) में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज के साथ बैठक में जापान के निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ मध्यप्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ावा देने वाले क्षेत्रों और संभावनाओं के विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फ्रेंड्स आॅफ एमपी-जापान टीम के साथ भेंट करेंगे और सहयोग के विभिन्न विषयों और गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों, श्री तकायुकी कान्नो, श्री तोशियुकी नाकाहारा और श्री मसाहिरोनोगी के साथ औद्योगिक और निवेश सहयोग के विषय पर बैठक करेंगे।

गांधी पार्क में बापू को करेंगे नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गांधी पार्क, एदोगावा जाएंगे, जहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : फोकस मध्यप्रदेश रोड-शो में सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत और जापान के सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और सहयोग के विषयों पर चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे