20.6 C
Bhopal

आपदा से कम नहीं आप सरकार, दिल्ली में गरजे मप्र के सीएम: कहा- कांग्रेस और AAP दोनों बहुरूपिए

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जहां से उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नारे को भी दोहराया और कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, विकास और सुरक्षा के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने विकास रोक रखा है। आपदा को हटाना है, दिल्ली में विकास करने वाली भाजपा सरकार बनाना है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विकास के पथ पर ले जाने दिल्ली की जनता भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

झूठ बोलकर दस वर्ष से जनता को छल रहे केजरीवाल
सीएम ने कहा कि आप और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। आपदा को हटाइए और दिल्ली में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए।

दिल्ली का विकास करने बनाएं भाजपा की सरकार
सीएम ने कहा कि दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं। दिल्ली का एक-एक मतदाता अपने मताधिकार कर उपयोग करे और आप पार्टी और कांग्रेस को सबक सिखाए। आप और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है।

आप-कांग्रेस दोनों एक ही
अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मुस्कुराने का समय आ चुका है। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों एक ही हैं। लोकसभा में दोनों एक साथ चुनाव लड़े, लेकिन सत्ता के लालच में दोनों दल अब एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भगवान श्री रामलला और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। आप पार्टी और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन भाजपा जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। दिल्ली को एक आदर्श राजधानी बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे