20.6 C
Bhopal

दिल्ली के चुनावी में रण में मप्र के सीएम की एंट्री: मोहन ने केजरीवाल पर किया जोरदार वार, कांग्रेस को भी जमकर कोसा

प्रमुख खबरे

भोपाल। दिल्ली के चुनावी रण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भी एंट्री हो गई है। यही नहीं नहीं उन्होंने गुरुवार को एक ही दिन में चुनावी सभाएं भी कर डाली और जनसभाओं को संबोधित कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डॉ. यादव ने अरविंद केजरीवाल को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि आप पार्टी के मुखिया जैसा झूठा व्यक्ति भारतीय राजनीति में नहीं मिलेगा। उन्होंने झूठ बोलने में कीर्तिमान रच दिया है। केजरीवाल को सत्ता का इतना लालच है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा।

सीएम यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को समाप्त करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के लिए देश पहले हैं, आप और अन्य बाकी पार्टियों के लिए उनका परिवार पहले है। सीएम ने कहा कि झूठ बोलकर 10 साल तक दिल्ली की सत्ता चलाने वाली आप पार्टी हो या कांग्रेस, दोनों ने भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के अस्तित्व को नकारने का कार्य किया है। दुनिया भर में भारत की पहचान भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के देश के रूप में होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों व उनके नेताओं ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के साथ हमारे आराध्य भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते रहे हैं। दिल्ली की जनता अपने आराध्य भगवान को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाए।

कांग्रेस ने भगवानों को भी नकारने का काम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद वर्षों तक देश और राज्यों में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी विकास पर ध्यान नहीं दिया। लोगों की गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी हटाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को नकारने का कार्य किया। पांच सौ साल से अधिक के संघर्षों के बाद अयोध्या में भगवान रामलला मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन आज तक कांग्रेस और आप पार्टी के नेता अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन नहीं किए। कांग्रेस और आप पार्टी के नेता आज तक अयोध्या नहीं गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में केस लगाने वाले मुस्लिम समाज के बंधु भी भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस और आप पार्टी के नेता नहीं पहुंचे।

दिल्ली के नेता झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रहे
मोहन यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे मकान नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे, फिर सारे सुख-सुविधाएं लिए। मैं मध्यप्रदेश से आता हूं, मध्यप्रदेश में गीता जयंती पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड बना है, लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में गंगा स्नान किया है। मैं अरविंद केजरीवाल से कहता हूं कि आपकी दिल्ली से यमुना जी निकलती हैं, आप भी यमुना में जाकर स्नान करिए। लेकिन ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि बीते दस साल के आप पार्टी के शासनकाल में यमुना को इतना प्रदूषित कर दिया है, जिससे पानी का रंग बदल गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे