मुंबई। बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर रात उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। वे इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। घटना रात करीब 2.30 बजे की है। राहत की बात यह है वे खतरे से बाहर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति चोरी के इरादे से उनके बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा। हमलावर ने हाथापाई के दौरान उन पर धारदार हथियार से कई वार किए। सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों की मानें तो सैफ का आॅपरेशन हो गया है। आॅपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। बताया यह भी जा रहा है जांच के लिए अपार्टमेंट में स्क्वायड डॉग को लाया जाएगा।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक डक्ट थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरूआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी डक्ट से चोर घर में घुसे थे।
शरीर पर हुए हैं दो गहरे घाव
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि एक अज्ञात शख्स ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर आधीरात को उन पर हमला किया। सैफ पर छह बार चाकू से वार किए गए हैं जिनमें से दो वार बहुत गहरे हैं। इनमें से एक वार सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास किया गया है। न्यूरोसर्जन डॉ। नितिन डांगे, कॉस्मैटिक सर्जन डॉ। लीना जैन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने उनका आॅपरेशन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सब ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में आॅपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं।
बच्चों के कमरे में हुई थी वारदात
सूत्रों का कहना है कि ये घटना सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर अंदर कैसे घुसे। पुलिस पता लगा रही है कि क्या हमलावर बाहर से आए थे या फिर पहले से ही अंदर थे। सैफ के पीआर का कहना है कि नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर) रात के .30 बजे के आसपास कुछ आवाज सुनकर उठी। घर पर सैफ अली का पूरा परिवार सो रहा था। सैफ अली खान आवाज सुनकर जागे और उन्होंने हमलावर का सामना किया। सैफ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। इस हाथपाई में हमलावर ने उन पर कई वार किए और हमलावर भाग खड़े हुए।
यह बोले बांद्रा के डीसीपी
पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।