27.7 C
Bhopal

मोदी के मंत्री का दावा: दिल्ली में इस बार लहराएगा भगवा, मेघवाल बोले-केजरीवाल के तीनों शपथ की खुल चुकी है पोल

प्रमुख खबरे

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। साथ उन्होंने यह भी दावा किया इस दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

गौरव अभियान के तहत संविधान पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने उज्जैन के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय कानून मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन करते समय तीन शपथ ली थी। पहली सरकारी बंगला नहीं लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे और सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। लेकिन उनकी तीनों ही शपथ की पोल खुल गई है। लेकिन उनके पास 46 करोड़ का एक शीश महल है। यह भी नहीं पता चला कि यह बंगला राज्य के खर्चे से बना है या किसी और ने बनाया है। बड़ी गाड़ी है और दो राज्यों की सिक्योरिटी उनके पास है। लोगों को उनकी कथनी और करनी में फर्क समझ आ गया है। दिल्ली में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और आम आदमी का घटा है। इस बार दिल्ली विधानसभा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

आप की पोल खुली तो हर दिन बोल रहे झूठ
मेघवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमारी भी ड्यूटी लगी है। हम वहां चार-पांच सभाएं करके आए हैं। एक बात साफ हो गई है कि अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला नहीं लेने, सिक्योरिटी नहीं लेने और गाड़ी नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन अब इनकी पोल खुल गई तो दिन-प्रतिदिन झूठ बोल रहे हैं। आप और कांग्रेस के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में भी देखा पंजाब में क्या था। यह गठबंधन नही ठगबंधन था, जो अब टूट रहा है।

राहुल-प्रियंका की नीले कपड़े पर यह बोले केन्द्रीय मंत्री
वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा नीले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि बाबा साहब की जन्मस्थली मध्यप्रदेश में ही है। इनके इतने प्रधानमंत्री हुए कभी जन्मदिन के अवसर पर महू आए क्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2016 को बाबा साहब अंबेडकर की जन्म स्थली महू आए थे। भाजपा ही बाबा साहब का सम्मान करती है। यही मैसेज देने मैं आया हूं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे