25.1 C
Bhopal

मप्र के युवाओं को बड़ी सौगात: सीएम ने लॉन्च किया स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन, मोहन बोले- हम युवाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

प्रमुख खबरे

भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर मध्यप्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन लॉन्च किया। इस मिशन का उद्देश्य संवाद, समर्थ समृद्धि और बढ़ेगा युवा बढ़ेगा मध्य प्रदेश है। मिशन के साथ ही सीएम ने थीम सांग तथा युवाओं को विभिन्न विभागों की जानकारियां मिले मिले इसके लिए विकसित युवा पोर्टल भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरू और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित थे। सीएम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि युवा शक्ति मिशन का उद्देश्य युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जीवन का पहिया चार समाज के बीच घूमता है। युवा, गरीब, महिला और किसान। सरकार की योजना भी इन्हीं चार के आसपास घूमती है। आज दुनिया सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है। इसलिए हम खुद अपने दम पर जवाब देने के लिए तैयार भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए संवाद, समर्थ और समद्धि तीन बिंदु हैं। आज सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा। हम युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। आज शिक्षा के साथ कौशल भी जरूरी है।

युवा हमेशा ही देश और समाज को रहे समर्पित
सीएम ने कहा है कि युवा, हमेशा से ही देश और समाज को समर्पित रहे हैं। अंग्रेजों के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम हो या अन्य आक्रांताओं के विरोध के समय, युवाओं ने आवश्यकता होने पर देश और समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखा है। वर्तमान समय भारत को विश्व में विकसित देश के रूप में स्थापित करने का समय है। यह हमारा सौभाग्य है कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त है।

सीएम ने युवाओं से किया यह आह्वान
सीएम ने आह्वान किया कि युवा अपनी क्षमता, योग्यता और परिश्रम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से अपनी-अपनी विधाओं के क्षेत्र में हरसंभव योगदान दें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ध्येय वाक्य ज्ञान पर ध्यान के अंतर्गत गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश की प्रगति के लिए युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से ही प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती-राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन आरंभ किया जा रहा है।

युवाओं को समाज का पथ प्रदर्शन करने सीएम ने दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री ने युवाओं को कौशलयुक्त व आत्मनिर्भर बनने तथा अपने जीवन रूपी दीपक को प्रज्ज्वलित कर समाज का पथ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिशन के थीम साँग तथा युवाओं को विभिन्न विभागों की जानकारियां प्रदान के उद्देश्य से विकसित युवा पोर्टल भी लोकार्पित किया। साथ ही युवा वर्ग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य केलिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित उमंग वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर “उमंग” पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

युवाओं को बनाएंगे नौकरी देने वाला
वर्तमान युग में कौशल उन्नयन और इस क्षेत्र में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। शासकीय सेवा या निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उद्यमिता विकास के लिए कार्य करते हुए युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाया जाएगा। मिशन के अंतर्गत युवाओं के जीवन को खुशहाल, समृद्धशाली बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर समय-सीमा में उनकी प्राप्ति के लिए रोडमैप भी बनाया गया है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे