22.9 C
Bhopal

किसान न्याय यात्रा: इंदौर में दिग्गी-जीतू तो छिंदवाड़ा में मौजूद रहे नाथ, संगठन प्रभारी का 10 हजार ट्रैक्टर और डेढ़ लोग प्रदर्शन में हुए शामिल

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मप्र कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में किसान न्याय निकाली। कांग्रेस के सोयाबीन, गेहूं और धान का एमएसपी बढ़ाने के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा में पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता से लेकर तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इंदौर में जहां पीपीसी चीफ जीतू पटवारी और मप्र के पूर्व सीएम दिग्जिय सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं छिंदवाड़ा में निकली न्याय में कमलनाथ और नकुलनाथ शामिल हुए।

इसके अलावा राजधानी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, अलीराजपुर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसान न्याय यात्रा की अगुवाई की। इधर, कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार ट्रैक्टर कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं। जिलों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

इंदौर में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई झड़प
इंदौर में निकाली गई किसान न्याय के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुइ हैं। झड़प में एक कार्यकर्ता का सिर भी फूट गया है। इंदौर में प्रदर्शन के दौरान चोइथराम मंडी के पास पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसे कांग्रेस नेताओं ने हटाने की कोशिश। इसी दौरान पुलिस से झड़प हुई, जिसमें एक कार्यकतो का सिर फूट गया। वहीं पुलिस ने ट्रेक्टरों को रोकने के लिए तेजाजी नगर के पास बुलड़ोजर भी खड़े किए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर आए कार्यकर्ताओं के चालान भी पुलिस ने काटे। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल पहुंचाया गया है।

राहुल किसान की बात करते हैं तो उन्हें आतंकी कहा जाता है
लंबी जद्दोजहद के बाद अफसरों ने एक ट्रैक्टर को रीजनल पार्क से जाने की अनुमति दी। उस पर सवार होकर जीतू पटवारी व दिग्विजय सिंह कलेक्ट्रेट गए। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार बनते ही उसे भूल गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसान की बात करते हैं तो उन्हें आतंकवादी कहा जाता है। रोजगार की बात करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। नफरत और द्वेष भाजपा सरकार के सिर चढ़ कर बोल रहा है। पटवारी ने कहा कि हमें प्रशासन ने रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि हमने अनुमति ली थी।

भोपाल में बुलडोजर से रोकी कांग्रेस की रैली
भोपाल में रातीबड़ से आगे बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सूरज नगर तिराहे पर रोक लिया। खास बात ये है कि पुलिस ने कांग्रेस की रैली को रोकने के लिए यहां दो बुलडोजर खड़े कर दिए। कांग्रेस की इस यात्रा में करीब 150 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल रहे। बाद में कांग्रेस ने यहीं पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सोयाबीन का पौधा भी दिया।

उज्जैन में चक्कर खाकर ट्रैक्टर से नीचे गिरे कांग्रेस विधायक
उज्जैन में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस को चक्कर आ गया। जिससे वे चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें उठाया। विधायक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उज्जैन में किसान न्याय यात्रा के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक का नाम धर्मेंद्र सोलंकी है। वह बीमा अस्पताल चौराहे पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। वहां मौजूद जवान उसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक जवान को हार्ट अटैक आया था।

छिंदवाड़ा में न्याय यात्रा का नाथ ने किया नेतृत्व
वहीं छिंदवाड़ा की बात करें तो यहां पर किसान का नेतृत्व कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया। नाथ ने न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा में जिले के अलग-अलग गांव से किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। कमलनाथ ने कहा कि, किसानों को भाजपा की सरकार में लगातार ठगा जा रहा है। किसानों के साथ न्याय हो इसलिए कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए न्याय यात्रा निकाल रही है। कमलनाथ ने कहा कि, अप्रैल 2023 में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में रीवा के पंचायती राज सम्मेलन में यह घोषणा की थी कि किसानों की आमदनी दोगुना कर दी गई है। जबकि मार्च 2022 में केंद्रीय संसदीय समिति ने यह रिपोर्ट लोकसभा में दी कि मप्र एक ऐसा प्रांत हैं, जिसमें किसानों की आमदनी 2015-16 की तुलना में 9740 रुपए से घटकर 8339 रुपए प्रतिमाह प्रति परिवार रह गई है।

किसानों की आय हो गई आधी
वहीं पूर्व सांसद नकुलनाथ खुद ट्रैक्टर चलाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और किसानों की समस्या को अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने भरी बारिश में यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और पीएम मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं, लेकिन किसानों की आय तो आधी हो गई। नकुलनाथ ने ये भी कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे