23.3 C
Bhopal

नामीबिया-अफ्रीकी चीतों के लिए छोटा पड़ रहा कूनो का आंगन, रावत के प्रयासों से जल्द दूर होगी समस्या

प्रमुख खबरे

श्योपुर। नामीबिया और अफ्रीका से लाए गए चीतों की रफ्तार के आगे राष्ट्रीय कूनो नेशनल अभ्यारण का विशाल मैदान भी छोटा पड़ रहा है। ऐसे में वन विभाग ने अभ्यारण्य के विस्तार की तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों की मानें तो वन विभाग की योजना को मोहन सरकार से स्वीकृति भी मिल गई है। अब देरी है तो नोटिफिकेशन जारी होने की। अभ्यारण्य के विस्तार को स्वीकृति दिलाने में वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।

बता दें कि वन विभाग ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के विस्तार का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रस्ताव पर विचार के बाद स्वीकृति दे दी गई है। अब इसका जल्द ही आदेश के साथ ही नोटिफिकेशन जारी किया जा जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत कुनो राष्ट्रीय उद्यान को 540 वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त भूमि मिलने की संभावना है। अनुमति के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान को शिवपुरी और श्योपुर जिलों की सीमावर्ती वन क्षेत्रों की अतिरिक्त भूमि प्राप्त होगी। वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 1200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विस्तार के बाद पार्क का कुल क्षेत्रफल 1740 वर्ग किलो मीटर हो जाएगा।

वर्तमान में शिवपुरी और श्योपुर के सीमावर्ती वन क्षेत्र वन विभाग के अधीन आते हैं। इन क्षेत्रों के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने से चीता संरक्षण और निगरानी के प्रयासों में आसानी होगी, खासकर जब चीते इन क्षेत्रों में चले जाते हैं। इसके अलावा, इन नए क्षेत्रों को चीता के निवास स्थान की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। कूनों राष्ट्रीय उद्यान ने पिछले साल ही इस विस्तार प्रस्ताव को वन विभाग को सौंपा था, जिसमें शिवपुरी और श्योपुर जिलों के निकटवर्ती जंगलों को उद्यान की सीमा में शामिल करने की मांग की गई थी। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह क्षेत्र संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण बन जाएगा। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मध्य प्रदेश व्हीएन अम्बाड़े ने बताया कि प्रस्ताव शासन स्तर पर चर्चा में है। इसकी स्थिति के बारे में शासन स्तर पर ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

वहीं वन मंत्री रावत ने कहा कि चीते बार-बार कूनो अभ्यारण के लिए संरक्षित क्षेत्र से निकलकर सामान्य वन विभाग वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिन जिन क्षेत्रों में चीतों अधिक मूवमेंट देखने को मिलीं हैं उन वन क्षेत्र को कूनो अभ्यारण में शामिल करने का प्रस्ताव शासन के पास आया जिसे शीघ्र ही स्वीकृति के साथ उसका नोटिफिकेशन भी जल्द जारी हो जाएगा। इसके अलावा कूनो में चीता सफारी शुरू करने पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे