24 C
Bhopal

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों ने ली भाजपा की सदस्यता, वीडी बोले- यह सिर्फ संख्या बढ़ाने के लिए नहीं

प्रमुख खबरे

भोपाल। शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुवार को बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के गुरुजनों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के रेफरल कोड भाजपा के सदस्य बने। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने सभी शिक्षकों का सम्मान भी किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पर्व सिर्फ संख्या बढ़ाने या सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है।

उन्होंने ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और भाजपा से जुड़कर शिक्षकों को उस समय देश का नेतृत्व करने वाली पीढ़ी को तैयार करना है, क्योंकि आज वो जिन बच्चों को पढ़ा रहे हैं, 2047 में देश का नेतृत्व वही संभालेंगे। वीडी ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चे के जीवन को दिशा देने का काम करते हैं। शिक्षक व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और समाज को दिशा देते हैं।

वीडी ने शिक्षकों से अपने अनुभव किए साझा
शर्मा ने शिक्षकों से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उनकी मां ने उन्हें समरसता का पाठ पढ़ाया और किस तरह उनके शिक्षक ने उन्हें मंच से बोलने के लिए जरूरी आत्मविश्वास दिया। श्री शर्मा ने कहा कि भले ही समय बदल गया हो, लेकिन शिक्षक की भूमिका नहीं बदली है। शिक्षक आज भी सम्माननीय हैं और उनकी बातें बच्चे मानते हैं। शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करके उन्हें सही दिशा बता सकते हैं।

झूठ और भ्रम फैलाने वालों को जवाब दे सकते हैं शिक्षक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब राजा निरंकुश हो जाए, तो उसे मार्ग पर लाने की शक्ति भी शिक्षक के पास होती है, जिस तरह से चाणक्य ने सम्राट चंद्रगुप्त को गढ़कर घनानंद की निरंकुश सत्ता को समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में बेटियों के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए लागू की गई लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं।उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण प्रदेश में लिंगानुपात में उल्लेखनीय बदलाव आया है। समाज कल्याण के ऐसे अभियानों में भी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शर्मा ने कहा कि आज भी समाज में कई लोग झूठ, छल, कपट के द्वारा भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, समाज में विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षक समाज में अपने संपर्क के द्वारा भाजपा के विचार को प्रसारित कर सकते हैं और भ्रम फैलाने वालों को जवाब दे सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे