24 C
Bhopal

कश्मीर जीतने पाकिस्तान और हिजबुल से भी गठबंधन कर सकती है कांग्रेस, एनसी से हाथ मिलाने पर बरसे मांझी

प्रमुख खबरे

गया। आर्टिकल 370 हटने के बाद यानि दस साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होने जा रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस फारूख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। एनसी से गठबंधन करने पर केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है। मांझी यहीं नहीं रुके। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि काग्रेस वाले अब्दुल्ला से हाथ मिला रहे हैं। अब्दुल्ला की क्या रीति रवैया रही है? कांग्रेस एक तरह से छिपी हुई थी, लेकिन अब तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कश्मीर में 370 लागू करना चाहती है।

बांग्लादेश में सरकार बदली पर हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं रूका
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां के हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के साथ गलती किया था। अगर कश्मीर को उसी समय पूर्ण रूप में अंगीकृत कर लिया जाता तो जो मसौदा अभी है, वह नहीं होता। वैसे ही इंदिरा गांधी ने यह गलती की बांग्लादेश को जीत कर 91 हजार फौज को सरेंडर करवाकर उसको अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? भारत में मिला लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती। संसार में एक धर्म फैलाना चाहता है और उसी धर्म एजेंडा पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम यूक्रेन गए हैं, वहां बताया कि युद्ध नहीं करेंगे। वैसे ही बांग्लादेश की सरकार वहां के अल्पसंख्यकों पर ध्यान देना होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे