24 C
Bhopal

राजभवन से बड़ी खबर: राज्यपाल की अचानक बिगड़ी तबियत, एम्स में कराए गए भर्ती, अब तक की सभी रिपोर्ट नार्मल

प्रमुख खबरे

भोपाल। राजभवन से बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अचानक तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल को वायरल फीवर हो गया था। सोमवार शाम करीब 7 बजे तेज बुखार आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर एम्स में भारी सुरक्षा बल भी तैनात है।

राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली। शुरूआती मेडिकल जांच के बाद राजपाल मंगू भाई पटेल को एम्स के प्राइवेट वार्ड में एडमिट कर इलाज दिया जा रहा है। इसकी पुष्टि एम्स भोपाल के एक सीनियर डॉक्टर ने की है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे