24 C
Bhopal

देश का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव कल से नरेला में, मंत्री सारंग की कलाई में लाखों महिलाएं बांधेगी रक्षासूत्र

प्रमुख खबरे

भोपाल। नरेला विधानसभा में सोमवार से देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को लाखों की संख्या में नरेला विधानसभा की महिलाएं रक्षासूत्र बांधेंगी। इसके लिये नरेला विधानसभा के समस्त 17 वार्डों में भव्य आयोजन किये जा रहे हैं। मंत्री सारंग दोपहर 12 बजे नरेला विधानसभा अंतर्गत एकतापुरी दशहरा मैदान से रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे।

हर वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बहनें बांधती है रक्षासूत्र
पिछले वर्ष आयोजित हुए रक्षाबंधन महोत्सव में रिकॉर्ड 1 लाख 41 हजार 324 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधे थे। हर वर्ष यह संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस वर्ष भी लाखों की संख्या में महिलाओं के रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होने की संभावना जताई जा रही है। यह महोत्सव का 16 वां वर्ष है। विगत 15 वर्षों से यह महोत्सव नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। जो विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

बहनों के लिये होंगी यह सुविधाएं
महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो। इसके लिये रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों के मनोरंजन के लिये सावन के गीतों का आयोजन होगा। यहां बहनों व भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेगें। वहीं बहनों को मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाये जायेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे