23.3 C
Bhopal

पेरिस में इतिहास रच वतन लौटी भारतीय हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ भव्य स्वागत, मीडिया को कप्तान ने दिखाया मेडल

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम की आज शनिवार को वतन वापसी हो गई है। टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर हॉकी टीम जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस ने ढोल-नगाड़े बजाकर टीम इस्तकबाल किया। ढोल-नगाड़ों की थापों पर सब जमकर डांस किया और पदक जीतने की खुशी मनाई। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

टीम के कप्तान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस दौरान पेरिस ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल भी मीडिया को भी दिखाया। टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। हॉकी में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल था। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। पेरिस में भारत ने अपने पदक को बरकरार रखा। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है।

52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में हॉकी टीम ने जीते पदक
ओलंपिक में जिस खेल में भारत को सबसे ज्यादा सफलता मिली है वो हॉकी ही है। भारत अब तक हॉकी में कुल 13 पदक जीत चुका है जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं। इससे पहले 1968 और 1972 में ऐसा हुआ था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे