24.1 C
Bhopal

हाथ के साथ गए हरियाणा के दो पहलवार, भाजपा नेता के निशाने पर आई कांग्रेस, राहुल-प्रियंका और हुड्डा को खूब कोसा

प्रमुख खबरे

गोंडा। हरियाणा के दो धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कल शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उनके निशाने पर सबसे ज्यादा भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी रहे। वहीं उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोपों पर कहा कि जिस दिन की बात हो रही है, उस दिन दिल्ली में नहीं था।

बृज भूषण शरण सिंह नेकांग्रेस पर पर हमला बोलते हुए कहा कि 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना शुरू हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग या विनेश, ये लोग लड़कियों के सम्मान के लिए (धरने पर) नहीं बैठे थे। ये बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, पर राजनीति के लिए आंदोलन कर रहे थे।’

हरियाणा खेल क्षेत्र में भारत का मुकुट
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का मुकुट है। और जिस तरह इन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2।5 साल तक रोक दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं। मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? इसमें आपने हक नहीं मारा? क्या क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं? आप कुश्ती जीतकर नहीं गई थी बल्कि चीटिंग करके गई थी, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर वहां गई थीं। भगवान ने आपको उसी की सजा दी है।”

कांग्रेस के कारण हरियाणा की बेटियों को उठानी पड़ी शर्मिंदगी
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इनके कारण हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा और ये प्रदर्शनकारी जिम्मेदार हैं। वे उस दिन क्या जवाब देंगे जब यह साबित हो जाएगा कि जिस घटना के आरोप लगाए जा रहे हैं, उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद नहीं था? उन्होंने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया, बेटियों को बदनाम किया। वे बेटियों के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे थे, वे राजनीति के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि “मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। जिसने इसकी पटकथा लिखी भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर वे (भाजपा) मुझसे (हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए) कहेंगे, तो मैं जा सकता हूं। एक दिन कांग्रेस को इसका पछतावा होगा”।

पहलवानों को न्याय दिलाने कांग्रेसी प्रदर्शन में हुए शामिल
इससे पहले शुक्रवार को भी बृजभूषण सिंह ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के लोग कह रहे थे कि अगर आप यहां से चुनाव लड़ेंगे तो हम आपको जिताएंगे, लेकिन उस समय मैंने उन्हें मना कर दिया था। बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के नाम पर कई कांग्रेस नेता उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। एक के बाद एक कई पहलवानों को अपना मोहरा बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहलवानों के साथ मिलकर इस देश में कुश्ती को खत्म कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे