21.4 C
Bhopal

हरियाणा की दिल दहलाने वाली खबर: जमीनी विवाद में पूर्व फौजी ने मचाया कत्लेआम, हत्यारे को मासूमों पर भी नहीं आई दया

प्रमुख खबरे

अंबाला (हरियाणा)। हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अंबाला में एक पूर्व फौजी ने जमीन विवाद के चलते कोहराम मचा दिया है। पूर्व फौजी ने रविवार की देर रात परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। फौजी ने अपने अपने भाई, भाभी, भतीजे, 5 साल की भतीजी और मां की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक भतीजा छह माह और और भतीजी 5 साल की थी। वही भाई की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। हत्यारे फौजी का नाम भूषण बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश, उसकी पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, मां 65 वर्षीय सरोपी, बेटी पांच वर्षीय यशिका और बेटे 6 माह के मयंक के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सभी शवों को जलाने का भी प्रयास किया। आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक की एक बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। नारायणगढ़ पुलिस ने सभी के शवों को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की टीमें
हत्याकांड की सूचना पाकर रात 3 बजे ही पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जो जगह-जगह दबिश दे रही है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों की दो एकड़ जमीन थी। इसी पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। कई बाद दोनों भाईयों में इसको लेकर पहले बहस भी हुई थी। आरोपी उसी की रंजिश रखे हुआ था और इसी रंजिश में उसने भाई, मां सहित भतीजी, भतीजे व भाभी की हत्या कर दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे