24.1 C
Bhopal

सीएम मोहन के पिता पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार आज, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे भाजपा-के दिग्गज, वीडी पहुंचे उज्जैन

प्रमुख खबरे

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का कल मंगलवार की शाम करीब 8 बजे निधन हो गया था। आज बुधवार को पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सुबह 9.45 बजे उज्जैन पहुंच गए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11.40 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री करण सिंह वर्मा, ऐंदल सिंह कंषाना, चैतन्य काश्यप, विश्वास सारंग, विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर समेत उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, नरेंद्र पटेल, दिलीप जायसवाल शामिल होंगे।इनके अलावा कई बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन और आसपास के इलाके से भी बड़ी संख्या में लोग पूनम चंद यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

बता दें कि पिता के निधन की सूचना मिलने पर सीएम यादव मंगलवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। स्वर्गीय पूनमचंद यादव को आखिरी नमन करने और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल होगी। दरअसल, सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 100 साल थे और पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।

पक्ष-विपक्ष के नताओं ने दी श्रद्धांजलि
सीएम यादव के पिता पूनमचंद के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति दे। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह दु:ख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे