24.1 C
Bhopal

सफलता: CG में 6 और नक्सलियों का खात्मा, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तेलंगाना बार्डर पर किया ढेर, सभी के शव बरामद

प्रमुख खबरे

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को कुचलने के लिए सुरक्षाबलों ने कमर कस रखी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिल गई है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना के बार्डर पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 और नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं। जिसमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना के बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड्स की फोर्स को एक दिन पहले सर्च आॅपरेशन के लिए भेजा गया था। जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें 6 हार्डकोर नक्सली मारे गए। सभी के शव भी बरामद हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है।

तेलंगाना भागने की कोशिश में थे नक्सली
बताया यह भी जा रहा है कि सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरूवार तड़के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भागने की कोशिश में थे। तभी मुठभेड़ हुई है। आॅपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रेहाउंड फॉर्स के जवानों ने नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।

तीन सिंतर को 9 नक्सली हुए थे ढेर
बता दें कि इससे पहले 3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना के रहने वाले डीकेएसरेडसी रणधीर समेत 9 माओवादियों को ढेर किया था। रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए सभी कुल 59 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे