23.3 C
Bhopal

सत्ता की लड़ाई अंतिम चरण: EVM कल करेगी 8360 उम्मीदवारों के भाग्य फैसला, 97 करोड़ मतदाताओं ने दी है आहुति

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 16 मार्च से शुरू हुआ चुनाव प्रचार, 75 दिन चला। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात फेज में वोटिंग हुई। चुनाव की यह प्रोसेस कुल 43 दिन तक चली। लोकतंत्र के महापर्व में 97 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर आहुति दी। इनमें से गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर फैसला कल यानी मंगलवार को होगा।

बता दें कि इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2019 में 7928 और 2014 में 8205 ने चुनाव लड़ा था। 751 पार्टियों ने अपने कैंडिडेट उतारे थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हालांकि, किसी विशेष परिस्थिति में समय में बदलाव भी किया जा सकता है। सबसे पहले बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम के जरिए डाले गए वोटों की गणना होगी।

फाइनल रिजल्ट कब तक आएगा
काउंटिंग शुरू होने के शुरुआती 4 घंटों के बाद यानी दोपहर 12 बजे तक रुझान आने शुरू होंगे। करीब 2 बजे से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। ईवीएम के वीवीपैट से मिलान, वीवीपैट पर्ची काउंटिंग और पोस्टल बैलट जोड़ने के बाद फाइनल रिजल्ट शाम 6 बजे तक घोषित होने की संभावना है।

किस दल ने की कितनी रैलियां
2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा 206 रैलियां और रोड शो किए। 80 इंटरव्यू दिए। 2019 में उन्होंने 145 चुनावी कार्यक्रम किए थ। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने 118 रैलियां और रोड शो किए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 88 रैलियां और रोड शो किए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 107, प्रियंका गांधी ने 108 रैलियां और रोड समेत बाकी चुनावी कार्यक्रम किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 100 से ज्यादा ईवेंट में हिस्सा लिया।

एग्जिट पोल में मोदी की तीसरी बार हैट्रिक
लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो एनडीए 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल आॅफ पोल्स में एनडीए को 365 और इंडी को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे