22.6 C
Bhopal

वीडी बोले- समाज को जाति में बांटकर कांग्रेस ने देश में घोला विष, खजुराहों में कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

प्रमुख खबरे

पन्ना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने गुन्नौर और पवई विधानसभा के मतदाता और कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने भाजपा को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से लोकसभा चुनाव में विजय दिलाई है। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जाति के आधार पर लोगों को बांटकर देश में विष घोलने का कार्य किया है।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए चुनाव अभियान शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस हमेशा से छल-कपट की राजनीति करती आई है। कांग्रेस और उसके नेताओं ने देश की जनता को जातियों में बांटकर समाज में विष घोलने का कार्य किया है। इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने झूठ बोला कि भाजपा को 400 सीटों पर विजय मिल जाएगी तो भाजपा सरकार संविधान बदल देगी। लोगों को जातियों में बांटकर समाज में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने विष घोलने का कार्य किया है, जिसे सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय
खजुराहो सांसद ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व मेहनत से भाजपा को यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और देश की जनता का पीएम के प्रति अटूट विश्वास से तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले गैर कांग्रेसी सरकार के पहले राजनेता हैं। यह उपलब्धि पीएम के प्रति देश की जनता के अटूट विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद से ही संभव हो सकी है।

मप्र में भाजपा ने 29 सीटें जीतकर रचा इतिहास
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण के लिए पिछले दस वर्षों में देश के अंदर जो कार्य किया है व मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हैं उसकी वजह से मप्र में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर एक नया इतिहास बनाया है। पीएम के नेतृत्व में भाजपा ने मप्र में सभी सीटें जीतने का जो इतिहास बनाया है, इसके पीछे भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, लगन व परिश्रम है। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर घर-घर संपर्क किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताईं, इसी का परिणाम है लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे