24.8 C
Bhopal

लोकसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय का असर: MP यूथ कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, हटाए गए 230 विधानसभा अध्यक्ष

प्रमुख खबरे

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 में मप्र कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करेगा। इसी कड़ी क्रम में मप्र कांग्रेस में सर्जरी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को सबसे पहले यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष और इकाईयों को भंग कर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपनी जिला इकाइयों के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने इसके संकेत दिए थे।

एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने जारी किए आदेश में लिखा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति से तथा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। साथ ही अभी तक उनके द्वारा दिए गए संगठनात्मक सहयोग की प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सराहना भी की गई है।

जो काम नहीं करेगा, उसके लिए पार्टी में जगह नहीं
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि जो काम नहीं करेगा, उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। जिन विधानसभा अध्यक्षों ने काम किया उन्हें फिर से मौका दिया जाएगा। 10 जून को पार्टी ने यूथ कांग्रेस की बड़ी बुलाई है। यह मीटिंग भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा समेत प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पदाधिकारीयों को लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए काम के पूरे ब्यौरे और रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। सभी पदाधिकारी को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

अध्यक्ष बनने के बाद नई टीम पर कर रहे थे काम
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विक्रांत भूरिया की जगह की जगह मितेंद्र सिंह को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। मितेंद्र सिंह अध्यक्ष बनने के बाद से संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। उन्होंने पिछले सभी पदाधिकारी को राजधानी भोपाल बुलाया था और एक-एक कर सभी से दो दिन तक चर्चा की थी, जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूरे संगठन में लोकसभा में मिली करारी हार के बाद संगठन में बदलाव की बयार शुरू हो गई है। यूथ कांग्रेस जल्द ही संगठन में बदलाव कर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी।

मप्र प्रभारी के आदेश पर हुई कार्रवाई
वहीं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। वहीं आगे कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा अभी तक जो संगठनात्मक सहयोग दिया, उसके लिए सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे