21.4 C
Bhopal

राष्ट्रपति मुर्मू के MP दौरे के कार्यक्रम में बदलाव: अब इस तारीख को ही इंदौर आएंगी महामहिम, महकमा हुआ अलर्ट

प्रमुख खबरे

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 सितंबर को मप्र के दौरे पर आएंगी। वह वह इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इतना ही राष्ट्रपति मुर्मू के इंदौर दौरे को लेकर मप्र सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक सभी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एयरपोर्ट, आॅडिटोरियम से लेकर रेसीडेंसी तक हर काम के लिए अलग अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं छोटी-छोटी व्यवस्थाओं के लिए भी डिप्टी कलेक्टर के साथ दो से तीन समन्वय अफसर भी लगाए गए है।

बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पहले 19 सितंबर को होना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। कार्यक्रम में बदलाव की सूचना राष्ट्रपति भवन द्वारा वर्तमान में मौखिक तौर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी गई है। आधिकारिक लेटर मिलने के बाद डीएवीवी कार्यक्रम का नया नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बदलाव के मद्देनजर डीएवीवी ने सभी तैयारियां तेज कर दी है। राष्ट्रपति मुर्मु के कार्यक्रम को लेकर सरकारी महकमा भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन, पुलिस, विश्वविद्यालय और नगर निगम ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार मुर्मु इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की ड्यूटी में महिला अफसरों को लगाया जा रहा है।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का इंदौर में तीसरा दौरा
राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु तीसरी बार इंदौर आ रही हैं। 10 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर के बीसीसी में हुए 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थीं। दूसरी बार वे 27 सितंबर को स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए इंदौर आईं, जिसमें उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। 18 सितंबर को उनका तीसरा दौरा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे